अशोकनगर में देह व्यापार और ब्लैकमेलिंग की मुख्य आरोपी सीमा अहिरवार के घर पर मंगलवार को प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की।
Ashoknagar Bulldozer: अशोकनगर में देह व्यापार आरोपी के घर चल प्रशासन का बुलडोजर |
आदित्य त्रिवेदी,अशोकनगर: अशोकनगर में देह व्यापार और ब्लैकमेलिंग की मुख्य आरोपी सीमा अहिरवार के घर पर मंगलवार को प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। पुलिस, नगर पालिका और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से मकान के सामने बने टीनशेड वाले एक मंजिला निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
बना था अवैध निर्माण
अधिकारियों के अनुसार, 21 बाई 25 फीट के मकान के सामने बने इस अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई। जिस परिसर में सीमा अहिरवार रहती थी, वहां दो मंजिला मकान के सामने यह टीनशेड बनाया गया था। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। बता दें कि बीते दिनों पहले पुलिस ने देह व्यापार के मामले में सीमा अहिरवार को दो अन्य महिलाओं के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में उसका दामाद भी इस अनैतिक कारोबार में शामिल पाया गया, जिसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
दो मामले भी आए सामने
गिरफ्तारी के बाद जांच में ब्लैकमेलिंग के दो बड़े मामले भी सामने आए। एक मामले में विक्रांत जैन से अश्लील वीडियो के नाम पर करीब 51 लाख रुपए और कुछ प्लॉट हड़पने का आरोप है। वहीं, दूसरे पीड़ित ने अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर 16 लाख रुपए की ब्लैकमेलिंग किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।