Breaking News
  • देश के 10 राज्यों में इस हफ्ते तेज गर्मी, मौसम विभाग के मुताबिक 24 मई तक सभी राज्यों में हीटवेव का असर
  • काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़, 1KM लंबी लाइन लगी
  • भोपाल में पेट्रोल ₹110.75 प्रति लीटर, इंदौर में ₹110.79 हुआ; 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी कीमतें
  • IPL- हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची, चेन्नई को 5 विकेट से हराया
  • पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा: दिल्ली में पेट्रोल 98.64 और डीजल 91.58 रुपए लीटर हुआ

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

Bhopal Youth Drug Abuse Painkiller Trend Exposed

राजधानी के युवाओं में नशे का नया ट्रेंड, दर्द की दवा बनी नशे की पुड़िया

भोपाल में युवाओं के बीच दर्द की दवाओं से नशे का नया ट्रेंड सामने आया है। पुलिस ने ब्यूprenorphine इंजेक्शन और ऑनरेक्स सिरप की अवैध सप्लाई का खुलासा किया है।


राजधानी के युवाओं में नशे का नया ट्रेंड दर्द की दवा बनी नशे की पुड़िया

नशे की लत में फंसे राजधानी के युवाओं ने दर्द की दवाओं का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। वे अब ब्यूप्रेनॉर्फिन और ऑनरेक्स सिरप का उपयोग कर रहे हैं। इसका खुलासा हाल ही में हुआ है। इससे पहले के वर्षों में इन दवाओं के इस्तेमाल की खबर सामने नहीं आई थी। इस संदर्भ में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बीसीए डिग्री हासिल करने वाले युवा इस अवैध कारोबार के बड़े हैंडलर के रूप में सामने आए हैं। भोपाल में युवाओं की बड़ी संख्या इन दोनों दवाओं को वैकल्पिक ड्रग्स के रूप में इस्तेमाल कर रही है।

पुलिस के लिए नई चुनौती: बीसीए डिग्रीधारी भी बना हैंडलर

हनुमानगंज थाना पुलिस ने 8 अप्रैल को 29 वर्षीय राहुल मिश्रा को गिरफ्तार किया था। वह शहडोल जिले का रहने वाला है। उसके कब्जे से ब्यूप्रेनॉर्फिन के 385 इंजेक्शन जब्त किए गए थे। वह इन इंजेक्शनों को 800 रुपये में बेचता था। राहुल मिश्रा एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट के रूप में काम करता था। इसी दौरान वह खुद ब्यूप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन के नशे का आदी हो गया। इसके बाद वह इसका हैंडलर बन गया। नशे के कारण वह अपराध की दुनिया में पहुंच गया। उसके खिलाफ मारपीट, जालसाजी और गबन समेत नौ मामले दर्ज हैं।जानकारों का कहना है कि यह इंजेक्शन युवाओं की इंद्रियों को बहुत जल्दी शिथिल कर देता है। इस दवा का उपयोग बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं किया जाना चाहिए।

धरपकड़ शुरू: पुलिस की सख्ती के बाद कार्रवाई तेज

राजधानी में नशे के खिलाफ अभियान शुरू हुए नौ दिन बीत चुके हैं। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार की सख्ती के बाद चार दिनों के भीतर गांजा की धरपकड़ तेज हुई है। नतीजतन शहर में गांजा और एमडी ड्रग्स बेचने वाले गिरोह माल सहित अंडरग्राउंड हो गए हैं। हालांकि अभियान के शुरुआती पांच दिनों में कार्रवाई खास नहीं रही।

ऑनरेक्स सिरप का भी दुरुपयोग

इसी तरह शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने शनिवार को 30 वर्षीय अरबाज उद्दीन को गिरफ्तार किया था। वह टीला जमालपुरा स्थित बाग मुफ्ती साहब कॉलोनी का निवासी है। शाहजहांनाबाद इलाके में उसकी सिफा मेडिकल स्टोर नाम से दुकान है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि वह बिना डॉक्टर की सलाह के ऑनरेक्स सिरप बेच रहा है। यह सिरप खांसी में बलगम को पतला करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि इसके अत्यधिक सेवन से नशे जैसा प्रभाव होता है। यह पहले बनने वाली और प्रतिबंधित बेनाड्रिल जैसे सिरप की जगह अब युवाओं के बीच सस्ते नशे के रूप में इस्तेमाल हो रहा है। इसकी एक शीशी करीब 100 रुपये में मिल जाती है।

पुलिस को उसकी दुकान से दो पेटियों में 211 शीशियां बरामद हुईं। बरामद दवाओं की कीमत 42,400 रुपये से अधिक बताई गई है। आरोपी मेडिकल संचालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे रिमांड पर लेकर सप्लाई चेन के मुख्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

इनका कहना है

दुकान के नाम पर बिल बनाकर जो भी फर्जीवाड़ा कर रहा है, उसके खिलाफ पुलिस प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। यदि कोई गलत करता है तो उस केमिस्ट का लाइसेंस निलंबित किया जाएगा। यह समस्या पुराने शहर में अधिक देखने को मिलती है। हमारी ओर से ऐसे लोगों को कभी समर्थन नहीं दिया जाता।

- जितेंद्र धाकड़, जिला अध्यक्ष, भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन

 

 

Related to this topic: