Breaking News
  • देशभर में नौतपा के बीच मौसम बदला, कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी
  • बुध के मिथुन राशि में प्रवेश से व्यापार और आर्थिक गतिविधियों में तेजी के संकेत
  • वैभव सूर्यवंशी IPL इतिहास में सबसे कम गेंदों में 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने
  • मध्य प्रदेश में जनगणना कार्य में लगे 58 हजार शिक्षकों के तबादले फरवरी 2027 तक नहीं होंगे
  • IMD ने जून से सितंबर तक सामान्य से कम मानसूनी बारिश की आशंका जताई
  • यूपी में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 31 लोगों की मौत, सभी 75 जिलों में अलर्ट जारी
  • लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 31 मई को देश के नए CDS का कार्यभार संभालेंगे

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

Bhopal Victim Found Dead In Upper Lake

भोपाल: कन्वर्जन और दुष्कर्म मामले की पीड़िता का शव बड़े तालाब में मिला

भोपाल के बड़े तालाब में 18 वर्षीय युवती का शव मिला। युवती दुष्कर्म और कन्वर्जन मामले की पीड़िता थी। पुलिस जांच में जुटी।


भोपाल कन्वर्जन और दुष्कर्म मामले की पीड़िता का शव बड़े तालाब में मिला

राजधानी भोपाल के बड़े तालाब में शुक्रवार को एक 18 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका कन्वर्जन और दुष्कर्म मामले की पीड़िता बताई जा रही है। मामले की जांच तलैया थाना पुलिस कर रही है। युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही वीआईपी रोड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

दो दोस्तों के साथ वीआईपी रोड पहुंची थी युवती

पुलिस के अनुसार बैरागढ़ थाना क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय युवती शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अपने दो परिचितों, गीतांजली और समय, के साथ वीआईपी रोड पहुंची थी। तीनों पहले राजा भोज प्रतिमा के पास घूम रहे थे।बताया जा रहा है कि इसी दौरान युवती के मोबाइल पर एक फोन कॉल आया। वह बात करते हुए अपने साथियों से कुछ दूरी पर चली गई। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार उसे आखिरी बार शीतला माता मंदिर के पास रेलिंग के निकट देखा गया था। इसके बाद उसका शव बड़े तालाब में मिला।नगर निगम के गोताखोरों ने तालाब में शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर युवती की मोपेड भी बरामद हुई, जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान की।

दुष्कर्म और कन्वर्जन का मामला अदालत में विचाराधीन

पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती ने अप्रैल 2025 में श्यामला हिल्स थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। घटना उसके नाबालिग रहने के दौरान की बताई गई थी, जिसके चलते मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी लगाई गई थीं। इस मामले में शाहरुख, जावेद उर्फ भैयू, फैजान और उसकी पत्नी जोया को आरोपी बनाया गया था। आरोप था कि मुख्य आरोपी शाहरुख ने दुष्कर्म किया था, जबकि जावेद ने उसकी मदद की थी। फैजान और जोया के मकान में घटना होने का आरोप भी लगाया गया था।यह मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है और आरोपी जमानत पर बाहर बताए जा रहे हैं।

परिजनों ने लगाया दबाव बनाने का आरोप

मृतका के परिजनों का आरोप है कि आरोपी पक्ष की ओर से लगातार समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था। परिवार का कहना है कि धमकियों के कारण युवती कई बार न्यायालय में पेशी पर भी नहीं जा सकी थी। परिजनों ने दावा किया कि इस संबंध में पुलिस को शिकायत भी दी गई थी, लेकिन उन्हें अपेक्षित सहायता नहीं मिली। परिवार ने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। परिजनों के अनुसार युवती की सहेली गीतांजली गुरुवार रात उसे अपने साथ ले गई थी। शुक्रवार सुबह उसकी मौत की सूचना पुलिस द्वारा दी गई।

मोबाइल फोन मिला, कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

पुलिस को युवती का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिसे जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना से पहले युवती किसी "अर्सलान" नामक व्यक्ति से बातचीत कर रही थी। पुलिस अब उस व्यक्ति की पहचान और उससे जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे बढ़ेगी जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच का दायरा और बढ़ाया जाएगा। साथ ही युवती के साथ मौजूद दोनों परिचितों और अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Related to this topic: