Breaking News
  • यूपीः अमरोहा में हाईवे पर ट्रक में घुसी कार, 4 की मौत, झपकी आने से हादसा
  • शरद पवार बोले- PM देश के लिए काम कर रहे: जब बात देश के सम्मान की हो, तब राजनीतिक मतभेद बीच में नहीं लाना चाहिए
  • बंगाल में जहां दोबारा चुनाव, वहां TMC कैंडिडेट पीछे हटा: फालता में परसों वोटिंग
  • MP के 41 हजार मेडिकल स्टोर्स बंद, दवा की ऑनलाइन बिक्री का विरोध
  • अमेरिकी संसद में ईरान जंग रोकने वाला प्रस्ताव पास: ट्रम्प के 4 सांसदों ने उनके खिलाफ वोटिंग की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Bhopal Women Drug Smuggling Report

तस्करी के धंधे में नए चेहरे:नशे के काले कारोबार की शातिर ‘खिलाड़ी’ बनी महिलाएं

भोपाल में मादक पदार्थों की तस्करी में महिलाओं की बढ़ती भूमिका सामने आई है। पुलिस रिपोर्ट में 65 महिला तस्करों की पहचान हुई, कई अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़ी मिलीं।


तस्करी के धंधे में नए चेहरेनशे के काले कारोबार की शातिर ‘खिलाड़ी’ बनी महिलाएं

राजधानी भोपाल में मादक पदार्थों की तस्करी के काले धंधे में बड़ी संख्या में महिलाएं उतर आई हैं। इनमें कई शादीशुदा महिलाएं भी शामिल हैं। खासतौर पर गांजा और अफीम जैसे मादक पदार्थों को राज्य के अंदर और बाहर पहुंचाने में उनकी भूमिका सामने आई है। पुलिस ने अब तक ऐसी 65 महिला तस्करों की पहचान की है। इस तथ्य का खुलासा पुलिस कमिश्नर संजय कुमार की समीक्षा बैठक में प्रस्तुत रिपोर्ट में हुआ है।

पुलिस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा 

जानकारी के अनुसार, पुलिस कमिश्नर कार्यालय ने सभी पुलिस थानों से 1 जनवरी 2023 से लेकर वर्ष 2026 तक मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों का रिकॉर्ड मांगा था। रिपोर्ट में बताया गया कि इस अवधि में 65 महिलाएं मादक पदार्थों की तस्करी करते हुए पकड़ी गई हैं।

दिल्ली-मुंबई से लेकर बिहार तक फैला नेटवर्क 

ड्रग माफिया राजधानी में पैडलर यानी नशा करने वालों तक मादक पदार्थ पहुंचाने के लिए भी महिलाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। भोपाल पुलिस ने दिल्ली, मुंबई और बिहार से गांजे की खेप लाते हुए कई महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं राजधानी में अवैध गांजे की आपूर्ति करने आई थीं।

इसके अलावा प्रदेश के विदिशा, रायसेन और बैतूल जिलों से भी महिलाओं के जरिए गांजा और अफीम पहुंचाने के मामलों में आधा दर्जन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।रिपोर्ट में बताया गया है कि इनमें से अधिकतर महिलाएं एक से अधिक बार पुलिस के हत्थे चढ़ चुकी हैं। पुलिस अब इन महिलाओं की आपराधिक कुंडली तैयार करने में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक, पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये महिलाएं किन माफियाओं के लिए काम करती थीं। इसके लिए भोपाल क्राइम ब्रांच की ओर से एक विशेष गुप्त जांच दल का गठन भी किया गया है।

30 से 60 साल उम्र की महिलाएं ज्यादा शामिल 

नशे के इस अवैध कारोबार में युवाओं के साथ महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल पाए गए हैं। तस्करी में पकड़ी गई करीब 75 प्रतिशत महिलाओं की उम्र 30 से 60 वर्ष के बीच है।

इन थानों में पकड़ी गईं महिला तस्कर

  • क्राइम ब्रांच ने 42 महिलाओं को गांजा और अफीम की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया।

  • तलैया थाना पुलिस ने 8 महिलाओं को पकड़ा।

  • हबीबगंज थाना पुलिस ने 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया।

  • शाहजहांनाबाद, अशोका गार्डन और निशातपुरा थाना पुलिस ने 2-2 महिलाओं को दबोचा।

  • बिलखिरिया, गौतम नगर, छोला मंदिर, गांधी नगर, खजूरी सड़क और टीटी नगर थाना पुलिस ने 1-1 महिला को गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया।

नोट: गिरफ्तार महिलाओं की संख्या और आंकड़े 1 जनवरी 2023 से फरवरी 2026 के बीच के हैं। ये आंकड़े भोपाल पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा सभी थानों से संकलित किए गए हैं।

 

Related to this topic: