Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Nishatpura Station Opens in Bhopal

भोपाल को मिला चौथा रेलवे स्टेशन निशातपुरा से शुरू होंगी मालवा और वेरावल ट्रेनें

भोपाल के निशातपुरा रेलवे स्टेशन का आज लोकार्पण होगा। शुरुआत में मालवा और वेरावल एक्सप्रेस रुकेंगी। अक्टूबर से ट्रेनों का संचालन सीधे होगा।


भोपाल को मिला चौथा रेलवे स्टेशन निशातपुरा से शुरू होंगी मालवा और वेरावल ट्रेनें

Nishatpura Railway Station Inauguration News |

भोपाल। राजधानीवासियों को रानी कमलापति, भोपाल, संत हिरदाराम नगर के बाद चौथा रेलवे स्टेशन निशातपुरा की सौगात मिलने जा रही है। यहां प्रारंभिक चौर पर सिर्फ दो ट्रेनें मालवा और वेरावल एक्सप्रेस का 2 मिनट का ठहराव दिया जा रहा है। फिलहाल ये दोनों ट्रेनें दो माह तक भोपाल स्टेशन जाकर वहां से डॉयवर्ट होगी। अक्टूबर से ये ट्रेनें निशातपुरा से सीधे इंदौर चलेगी। मंगलवार की शाम पांच बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस स्टेशन का लोकार्पण करेंगे।

सीएम के आगमन को लेकर हो रही तैयारियों का संयुक्त निरीक्षण सोमवार को मंत्री विश्वास सांरग और डीआरएम पंकज त्यागी ने किया। छह करोड़ रुपए की लागत से बने इस स्टेशन पर वे सारी यात्री सुविधाएं दी गई है, जोकि भोपाल स्टेशन पर उपलब्ध है। हालांकि आरक्षण कार्यालय आदि जरूरी सुविधाओं के लिए अभी यात्रियों को लंबा इंतजार करना होगा। 

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में आधुनिक परिवहन एवं आधारभूत संरचना का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। मंगलवार से यहां विशेष रूप से मालवा एक्सप्रेस एवं बीना होकर आने वाली सोमनाथ एक्सप्रेस का ठहराव होगा। वही डीआरएम त्यागी ने कहा कि चूंकि उक्त दोनों यात्रियों के लिए आरक्षण पहले से करा चुके हैं। इसलिए इन ट्रेनों का डायवर्ट भोपाल स्टेशन से अगले दो माह तक यथावत ही रहेगा। अक्टूबर से ये ट्रेनें भोपाल स्टेशन ना जाकर सीधे निशातपुरा से ही इंदौर के लिए डायवर्ट हो जाएगी। 

आरओबी के निर्माण में आई तेजी

सांरग ने कहा कि निशातपुरा में बन रहे 90 करोड़ रुपए से छह रेलवे लाइनों के उपर से निकलने वाले देश के पहले रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। इसके 2027 अंत तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। इसके अलावा गणेश मंदिर (कैंची छोला) से खेड़ापति मंदिर तक एक और आधुनिक रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण भी प्रस्तावित है। इस रेलवे स्टेशन से करोंद, निशातपुरा, छोला, भानपुर, अयोध्या बायपास, द्वारका नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के लाखों रहवासियों को लाभ मिलेगा। इससे समय की बचत होगी, ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

कार्यक्रम में होंगे ये अतिथि

रेलवे के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव के अलावा  उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, खेल मंत्री विश्वास सारंग, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, डीआरएम पंकज त्यागी आदि उपस्थित रहेंगे।

Related to this topic: