Breaking News
  • पीलीभीत में मुठभेड़: एक लाख रुपये का इनामी शूटर सरबजीत ढेर, दरोगा और सिपाही घायल
  • एमपी में 65 DSP स्तर के अधिकारियों के तबादले, बालाघाट हॉक फोर्स में 18 अफसरों की तैनाती
  • छिंदवाड़ा में आकाशीय बिजली से एक ही परिवार के सात सदस्य झुलसे, उपचार के दौरान युवती की मौत
  • CM शुभेंदु का एलान: BJP कार्यकर्ता की हत्या के सभी 51 आरोपी होंगे गिरफ्तार
  • मन की बात में बोले पीएम मोदी: 'समुद्र से लेकर आकाश तक हमारा भारत सुरक्षित और आत्मनिर्भर'
  • केतन मर्डर केस में अहम खुलासा, सिया ने गूगल पर सर्च किया डेथ पॉइंट

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

CLAT On Wheels Bhopal Metro

भोपाल में चलती मेट्रो बनी क्लासरूम, CLAT ऑन व्हील्स में छात्रों ने सीखी करियर की बारीकियां

भोपाल मेट्रो में ‘CLAT ऑन व्हील्स’ कार्यक्रम के तहत छात्रों के लिए चलती ट्रेन को ज्ञान की पाठशाला बनाया गया। क्विज और करियर गाइडेंस से करीब 100 विद्यार्थियों ने सीखने का अनोखा अनुभव लिया।


भोपाल में चलती मेट्रो बनी क्लासरूम clat ऑन व्हील्स में छात्रों ने सीखी करियर की बारीकियां

Bhopal Metro News |

भोपाल। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) की भोपाल मेट्रो में सफर इस बार सिर्फ यात्रा तक सीमित नहीं रहा। ट्रेवल के साथ ही यह सीखने का नया अनुभव भी बन गया। 'सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स' पॉलिसी के अंतर्गत भोपाल मेट्रो में एक संस्था द्वारा 'क्लैट ऑन व्हील्स' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन से एम्स मेट्रो स्टेशन के बीच चलित मेट्रो में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के दौरान सामान्य ज्ञान आधारित क्विज प्रतियोगिता एवं विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण विषय पर मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के लिए मेट्रो के दो कोच लगभग दो घंटे के लिए आरक्षित किए गए थे। इनमें करीब 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान पर आधारित क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही उनके करियर, व्यक्तित्व विकास, लक्ष्य निर्धारण एवं भविष्य निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

चलित मेट्रो में आयोजित 'क्लैट ऑन व्हील्स' ने विद्यार्थियों को सीखने का एक अनूठा अनुभव प्रदान किया। मेट्रो यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने क्विज प्रतियोगिता, संवादात्मक सत्र एवं अन्य ज्ञानवर्धक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

क्विज प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

चलती मेट्रो में आयोजित क्विज प्रतियोगिता इस कार्यक्रम का सबसे आकर्षक हिस्सा रही। छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ सवालों के जवाब दिए और टीम गतिविधियों में भाग लिया। इस अनोखे माहौल ने सीखने की प्रक्रिया को रोचक और प्रभावी बना दिया, जिससे छात्रों की भागीदारी और भी सक्रिय हो गई।

शिक्षा और यात्रा का अनोखा संगम

‘CLAT ऑन व्हील्स’ कार्यक्रम ने यह दिखाया कि सार्वजनिक परिवहन को भी शिक्षा का माध्यम बनाया जा सकता है। यात्रा के दौरान सीखने की यह पहल छात्रों के लिए यादगार अनुभव बन गई। इस तरह की पहल भविष्य में शिक्षा और जागरूकता को नए प्लेटफॉर्म पर ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related to this topic: