bhopal-mansarovar

भोपाल में सजा अध्यात्म का महाकुंभ, श्रीमद्भागवत कथा के साथ सुरों से सजेगी भजन संध्या

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इन दिनों भक्ति और आध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है

By : मांडवी मिश्रा
भोपाल में सजा अध्यात्म का महाकुंभ, श्रीमद्भागवत कथा के साथ सुरों से सजेगी भजन संध्या

भोपाल में सजा अध्यात्म का महाकुंभ, श्रीमद्भागवत कथा के साथ सुरों से सजेगी भजन संध्या

भोपाल में इन दिनों भक्ति और आध्यात्म का माहौल बना हुआ है। कोलार रोड स्थित मानसरोवर डेंटल कॉलेज परिसर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। 27 नवंबर से शुरू हुई यह कथा 3 दिसंबर तक चलेगी। कथा का वाचन वैष्णवाचार्य डॉ. पुण्डरीक गोस्वामी महाराज कर रहे हैं। आयोजन में शामिल होने के लिए शहर के अलग-अलग इलाकों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

कथा की शुरुआत पहले दिन भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा के बाद कथा स्थल पर धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। पूरे परिसर में भजन, कीर्तन और श्रीमद्भागवत के प्रसंगों के बीच भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति ने जीता भक्तों का दिल

आयोजन के पहले दिन प्रसिद्ध भजन गायिका और बिहार की विधायक मैथिली ठाकुर भी पहुंचीं। उन्होंने भगवान श्रीराम और मिथिला से जुड़े भजनों की प्रस्तुति दी। उनकी मधुर आवाज में भक्ति गीत सुनकर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। कार्यक्रम में मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही।

आज अनूप जलोटा की भजन संध्या

कथा के दूसरे दिन यानी 28 नवंबर को प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा की भजन संध्या आयोजित की जा रही है। उनके लोकप्रिय भजनों को सुनने के लिए श्रद्धालुओं में खास उत्साह है। आयोजकों के अनुसार, प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक कथा का आयोजन किया जा रहा है।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव से लेकर रुक्मिणी विवाह तक होंगे आयोजन

सात दिवसीय कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। 30 नवंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। वहीं, 1 दिसंबर को गोवर्धन पूजा और 2 दिसंबर को रुक्मिणी विवाह का प्रसंग आयोजित होगा। इन विशेष आयोजनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

3 दिसंबर को कथा का समापन होगा। अंतिम दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कथा होगी। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

स्वर्गीय कमलाकांत तिवारी की स्मृति में हो रहा आयोजन

यह सात दिवसीय धार्मिक आयोजन मानसरोवर समूह के संस्थापक स्वर्गीय कमलाकांत तिवारी की स्मृति में किया जा रहा है। आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के आध्यात्मिक संदेशों और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

भोपाल में हो रही इस कथा में धार्मिक प्रवचन के साथ भजन संध्या और विशेष उत्सवों का भी आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, गोवर्धन पूजा और रुक्मिणी विवाह जैसे कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण रहने वाले हैं।

संबंधित सामग्री

Shivraj Singh Chauhan: इंडिगो ने बदल दी मंत्री शिवराज सिंह की सीट, फिर...

Shivraj Singh Chauhan: इंडिगो ने बदल दी मंत्री शिवराज सिंह की सीट, फिर...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के हवाई सफर के दौरान विमानन कंपनी इंडिगो (IndiGo) की कार्यप्रणाली से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

Nov 28, 2026
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत-चीन की भिड़ंत, चौथी बार खिताब जीतने उतरेगी टीम इंडिया

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत-चीन की भिड़ंत, चौथी बार खिताब जीतने उतरेगी टीम इंडिया

भोपाल में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है

Nov 28, 2026
इंदौर के अखाड़े में शर्मनाक हरकत! 14 साल के पहलवान से यौन शोषण का आरोप, कोच गिरफ्तार

इंदौर के अखाड़े में शर्मनाक हरकत! 14 साल के पहलवान से यौन शोषण का आरोप, कोच गिरफ्तार

इंदौर के अखाड़े में शर्मनाक हरकत! 14 साल के पहलवान से यौन शोषण का आरोप

Nov 27, 2026
जहां डिग्रीधारी कतार में, वहां गधा बना नर्स! भोपाल में नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सिस्टम का गजब कारनामा

जहां डिग्रीधारी कतार में, वहां गधा बना नर्स! भोपाल में नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सिस्टम का गजब कारनामा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है

Nov 27, 2026
नर्मदा की धार से संवरेंगी 76 गांवों की तकदीरें, 536 करोड़ की सीप-अंबर परियोजना से खेतों में लौटेगी हरियाली

नर्मदा की धार से संवरेंगी 76 गांवों की तकदीरें, 536 करोड़ की सीप-अंबर परियोजना से खेतों में लौटेगी हरियाली

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए सिंचाई के क्षेत्र में बड़ी सौगात सामने आई है।

Nov 27, 2026