Breaking News
  • इंदौरः आईपीएल सट्टा खेलते इंजीनियर सहित आठ आरोपी गिरफ्तार
  • ट्विशा केसः आरोपी समर्थ 29 तक CBI रिमांड पर: रिटायर्ड जज की अग्रिम जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पूर्व केरलम CM विजयन समर्थकों का ED टीम पर हमला: लाठी-पत्थर बरसाए, गाड़ी तोड़ी
  • MP के 16 शहरों में पारा 44°C पार,खजुराहो सबसे गर्म
  • चांदी दो दिन में 9000 सस्ती, 2.66 लाख रुपए पर आई: सोना भी 1,800 रुपए सस्ता हुआ, 10 ग्राम सोना 1.57 लाख
  • NEET मामले में CBI ने दो और अरेस्ट किए: इनमें एक डॉक्टर, अब तक 13 लोग गिरफ्तार
  • सुप्रीम कोर्ट बोला- SIR अवैध नहीं: चुनाव आयोग ने कानून के मुताबिक काम किया

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Attack at SP MLA House in Amethi, 34 Booked

अमेठी में सपा विधायक के घर हंगामा: दबंगों ने परिजनों और नौकरों को पीटा, 34 पर केस दर्ज

अमेठी में सपा विधायक महाराजी प्रजापति के घर पर दबंगों ने हंगामा कर परिजनों और नौकरों से मारपीट की। पुलिस ने 34 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।


अमेठी में सपा विधायक के घर हंगामा दबंगों ने परिजनों और नौकरों को पीटा 34 पर केस दर्ज

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी में समाजवादी पार्टी की विधायक महाराजी प्रजापति के आवास पर मंगलवार रात जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर परिजनों और नौकरों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने विधायक पुत्र अनुराग प्रजापति की तहरीर पर 10 नामजद और 24 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्कॉर्पियो से पहुंचे आरोपी

जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब 8 बजे दो स्कॉर्पियो और एक अन्य वाहन से कई लोग विधायक के आवास पर पहुंचे। आरोपियों के हाथों में लाठी-डंडे थे। विधायक पुत्र अनुराग प्रजापति ने आरोप लगाया कि पहुंचते ही हमलावरों ने बाहर मौजूद लोगों से विवाद शुरू कर दिया और फिर घर में घुसकर मारपीट की।

सोशल मीडिया कमेंट को लेकर विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विवाद की वजह सोशल मीडिया पर किया गया एक कमेंट बताया जा रहा है। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ी और मामला हिंसा तक पहुंच गया। अनुराग प्रजापति ने अमेठी कोतवाली में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि हमलावरों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद विधायक आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस ने 34 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच तेज कर दी है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घटना के बाद विधायक समर्थकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में समर्थक विधायक आवास पहुंच गए। बता दें कि विधायक महाराजी प्रजापति के पति और पूर्व कैबिनेट मंत्री Gayatri Prajapati फिलहाल जेल में बंद हैं।  

 

Related to this topic: