Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Amethi News

Amethi News: 15 वर्ष से विकास की राह देख रही द​लित बस्ती, अनदेखी का आरोप

नगर पंचायत अमेठी के वार्ड नंबर दो में विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। लोगों का कहना


amethi news 15 वर्ष से विकास की राह देख रही द​लित बस्ती अनदेखी का आरोप 

Amethi News: 15 वर्ष से विकास की राह देख रही द​लित बस्ती, अनदेखी का आरोप  |

कुलदीप शुक्ला, अमेठी: नगर पंचायत अमेठी के वार्ड नंबर दो में विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि करीब 15 वर्षों से वार्ड विकास की बाट जोह रहा है, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि मोहल्ले में नालियों का निर्माण कराया गया, लेकिन कई जगह नालियों पर पटिया नहीं डाली गई। इससे खुले नालों के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। बच्चों और बुजुर्गों के गिरने की घटनाएं होने का दावा भी ग्रामीणों ने किया। कई जगह विकास कार्य अधूरे छोड़ दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। वार्ड निवासी अरुण कुमार ने कहा कि वार्ड में लंबे समय से विकास कार्य कराने की मांग की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि दलित बस्ती होने के कारण मोहल्ले की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने बताया कि अंबेडकर पार्क बनवाने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस काम नहीं हुआ।

वहीं रमेश ने आरोप लगाया कि जाति के कारण वार्ड के लोगों को उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार नगर पंचायत में शिकायत की गई और नपाई भी हुई, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। उनका आरोप है कि अब तक सभासद और नगर पंचायत अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर समस्याओं को गंभीरता से नहीं देखा। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार उपेक्षा से परेशान होकर वे पहले चुनाव के दौरान वोट बहिष्कार भी कर चुके हैं। इसके बावजूद वार्ड की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से समस्याओं का स्थायी समाधान कराने की मांग की।

ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द विकास कार्य शुरू नहीं हुए तो वे अधिकारियों के समक्ष दोबारा शिकायत करेंगे। साथ ही नालियों पर पटिया डालने और अंबेडकर पार्क का निर्माण कराने की मांग दोहराई।

Related to this topic: