Breaking News
  • यूपीः अमरोहा में हाईवे पर ट्रक में घुसी कार, 4 की मौत, झपकी आने से हादसा
  • शरद पवार बोले- PM देश के लिए काम कर रहे: जब बात देश के सम्मान की हो, तब राजनीतिक मतभेद बीच में नहीं लाना चाहिए
  • बंगाल में जहां दोबारा चुनाव, वहां TMC कैंडिडेट पीछे हटा: फालता में परसों वोटिंग
  • MP के 41 हजार मेडिकल स्टोर्स बंद, दवा की ऑनलाइन बिक्री का विरोध
  • अमेरिकी संसद में ईरान जंग रोकने वाला प्रस्ताव पास: ट्रम्प के 4 सांसदों ने उनके खिलाफ वोटिंग की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

मयंक सिंह बने दिव्यांग सलाहकार समिति सदस्य

अमलतास के डायरेक्टर मयंक राज सिंह भदौरिया बने मध्यप्रदेश दिव्यांगजन सलाहकार समिति के सदस्य

अमलतास एजुकेशनल डेवलपर सोसायटी के अध्यक्ष मयंक राज सिंह भदौरिया को मध्यप्रदेश दिव्यांगजन आयुक्त सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।


अमलतास के डायरेक्टर मयंक राज सिंह भदौरिया बने मध्यप्रदेश दिव्यांगजन सलाहकार समिति के सदस्य

मध्यप्रदेश में दिव्यांगजन कल्याण से जुड़े कार्यों के लिए एक अहम नियुक्ति की गई है। अमलतास एजुकेशनल डेवलपर सोसायटी के अध्यक्ष मयंक राज सिंह भदौरिया को मध्यप्रदेश दिव्यांगजन आयुक्त सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस संबंध में दिव्यांगजन आयुक्त कार्यालय भोपाल की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।  आदेश में कहा गया है कि दिव्यांगता के क्षेत्र में मयंक राज सिंह भदौरिया के योगदान, संवेदनशीलता और अनुभव को देखते हुए उन्हें समिति में शामिल किया गया है।

दिव्यांगजन हित में काम आएगा अनुभव

भोपाल स्थित आयुक्त दिव्यांगजन कार्यालय द्वारा जारी पत्र में उम्मीद जताई गई है कि मयंक भदौरिया का अनुभव और सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका प्रदेश के दिव्यांगजनों के हित में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद करेगी।, मयंक राज सिंह भदौरिया शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। अमलतास समूह के जरिए उन्होंने शिक्षा और हेल्थ सेक्टर में कई पहल की हैं, जिनकी चर्चा प्रदेश स्तर पर होती रही है।

 मयंक राज सिंह भदौरिया के दिव्यांगजनों और जरूरतमंद वर्ग के लिए उनके प्रयासों समय समय पर सराहा जाता रहा है। उनकी आधुनिक सोच, शिक्षा सुधार और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े युवा नेतृत्व के रूप में जाना जात है। उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों का जिक्र किया गया था।

सामाजिक और प्रशासनिक जिम्मेदारी बढ़ी

 इस नियुक्ति के बाद दिव्यांगजन कल्याण से जुड़े मुद्दों पर जमीनी स्तर की समझ और निजी संस्थाओं के अनुभव का फायदा सरकार को मिल सकता है। फिलहाल मयंक राज सिंह भदौरिया की इस नियुक्ति को शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने सकारात्मक कदम बताया है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

Related to this topic: