Ujjain Shahi Masjid Clash Over Road Widening

Ujjain Masjid Vivad: उज्जैन शाही मस्जिद पर रात में बनी सहमति सुबह टूटी, पथराव और आंसू गैस तक पहुंचा मामला

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारी के बीच शाही मस्जिद के बाहर सोमवार सुबह पथराव हुआ। रात में काजी और प्रशासन में सहमति बनी थी, फिर भी पुलिस को भीड़ हटाने के लिए आंसू गैस छोड़नी पड़ी। तनाव बना रहा।

By : संजय चतुर्वेदी
Ujjain Masjid Vivad: उज्जैन शाही मस्जिद पर रात में बनी सहमति सुबह टूटी, पथराव और आंसू गैस तक पहुंचा मामला

Ujjain Masjid Vivad New Updates

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर की शाही मस्जिद के बाहर सोमवार सुबह माहौल अचानक बिगड़ गया। सिंहस्थ 2028 के लिए सड़क चौड़ी करने की जद में आ रहे मस्जिद के हिस्से को हटाने का काम शुरू हुआ ही था  कि भीड़ जुटने लगी। देखते ही देखते धक्का-मुक्की हुई। फिर पथराव शुरू हो गया और पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। हैरानी की बात  यह रही कि रविवार रात ही प्रशासन और शहर काजी के बीच इस पर रजामंदी बन चुकी थी।

रविवार की रात आखिर क्या हुआ?

यह साफ है कि पूरी मस्जिद गिराने की कार्रवाई नहीं हो रही है। सिर्फ वही हिस्सा हटेगा जो 15 मीटर की सड़क के तय नक्शे में आ रहा है। इसमें नमाज की जगह का हिस्सा,करीब 120 मीटर ऊंची मीनार और मजहर चौक शाही का हिस्सा बताया गया है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने 9 सितंबरको इसके खिलाफ लगी याचिकाएँ खारिज कर दी थीं। प्रशासन ने अदालत में कहा था कि सिंहस्थ में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं की आवजाही के लिए यह चौड़ीकरण जरूरी है। कोर्ट के आदेश में दर्ज है कि इसी सड़क पर 10 मंदिरों और एक मस्जिद के हिस्से पहले हट चुके हैं।

सहमति के बाद सुबह कैसे बदली तस्वीर

शहर काजी के साथ सहमति के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल लगा दिया। सुबह समाज के कुछ लोगों ने हिस्सा हटाना शुरू भी कर दिया। तभी समाज का ही दूसरा गुट विरोध में उतर आया। बताया जा रहा है कि इलाके में मैसेज घूमने के बाद लोग जुटे। भीड़ में महिलाएं भी थीं। पुलिस के अनुसार, कुछ लोग बैरिकेडिंग धकेलकर रोके गए क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद तनाव बढ़ा औ पत्थर चले। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस छोड़ी। पथराव के चलते कुछ चोट आई है।

विरोध की वजह और प्रशासन का पक्ष

मस्जिद से जुड़े लोगों का कहना है कि आसपास की दुकानें और दूसरे हिस्से पहले ही सड़क के लिए दिए जा चुके हैं। उनकी मांग है कि अब मस्जिद को छूने के बजाय सड़क का अलाइनमेंट बदलने जैसे विकल्प देखे जाएं। प्रशासन का जवाब है कि तय चौड़ाई और सिंहस्थ की तैयारियों को देखते हुए प्रभावित निर्माण हटाना ही होगा।

शहर काजी ने लोगों से विवाद में न पड़ने, अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन की व्यवस्था के हिसाब से चलने की अपील की। एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि समाज के सभी वर्ग सहयोग कर रहे हैं। वहीं, मस्जिद समिति का शुरू किया हुआ काम अब भी जारी है।

संबंधित सामग्री

IAS Promotion: छत्तीसगढ़ में 4 IAS अफसरों का प्रमोशन: सुबोध सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव

IAS Promotion: छत्तीसगढ़ में 4 IAS अफसरों का प्रमोशन: सुबोध सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव

<br/>छत्तीसगढ़ में 4 आईएएस अफसरों को प्रमोशन मिला। सुबोध सिंह और निहारिका बारिक अपर मुख्य सचिव बने, रोहित यादव और कमलप्रीत सिंह प्रमुख सचिव।<br/>

Nov 19, 2026
PUC Rules Change: पीयूसी के नियम बदले: नई BS-6 गाड़ी को 3 साल की छूट, पुरानी BS-1, 2, 3 को हर 3 महीने में जांच

PUC Rules Change: पीयूसी के नियम बदले: नई BS-6 गाड़ी को 3 साल की छूट, पुरानी BS-1, 2, 3 को हर 3 महीने में जांच

केंद्र सरकार ने पीयूसी के नियम बदले। नई BS-6 गाड़ी को 3 साल की छूट, पुरानी गाड़ियों को हर 3 महीने में जांच। देखें पूरी सूची।

Nov 19, 2026
भोपाल मंडल के यात्रियों को राहत: दानापुर और हड़पसर जाने वाली 2 स्पेशल ट्रेनें हिरदाराम नगर व भोपाल में रुकेंगी

भोपाल मंडल के यात्रियों को राहत: दानापुर और हड़पसर जाने वाली 2 स्पेशल ट्रेनें हिरदाराम नगर व भोपाल में रुकेंगी

भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 20-21 नवंबर को दो स्पेशल ट्रेनें चलाईं। दानापुर वाली हिरदाराम नगर और हड़पसर वाली भोपाल में रुकेगी। देखें टाइमिंग।

Nov 19, 2026
Hotel Irregularities: कोरबा के होटल हेरिटेज इन के किचन में कॉकरोच और एक्सपायरी सामान, खाद्य विभाग ने की ये मांग

Hotel Irregularities: कोरबा के होटल हेरिटेज इन के किचन में कॉकरोच और एक्सपायरी सामान, खाद्य विभाग ने की ये मांग

कोरबा के होटल हेरिटेज इन के किचन में कॉकरोच और एक्सपायरी सामान मिला। खाद्य विभाग ने लाइसेंस निलंबन की अनुशंसा की, फूडियो को 7 दिन बंद का नोटिस।

Nov 19, 2026
PM Modi News: फिक्की में पीएम मोदी का उद्योगपतियों से सवाल: टैक्स में छूट मिली, सैलरी और नौकरियां कितनी बढ़ाईं?

PM Modi News: फिक्की में पीएम मोदी का उद्योगपतियों से सवाल: टैक्स में छूट मिली, सैलरी और नौकरियां कितनी बढ़ाईं?

फिक्की के 100वें अधिवेशन में पीएम मोदी ने उद्योगपतियों से पूछा कि टैक्स कटौती के बाद सैलरी और नौकरियां क्यों नहीं बढ़ीं। जानिए पूरा भाषण।<br/>

Nov 19, 2026