Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

भोपाल में दूषित पेयजल: खानूगांव समेत तीन इलाकों में ई-कोलाई बैक्टेरिया मिलने से हड़कंप

भोपाल में दूषित पेयजल: खानूगांव समेत तीन इलाकों में ई-कोलाई बैक्टेरिया मिलने से हड़कंप

भोपाल के खानूगांव, आदमपुर छावनी और वाजपेयी नगर में दूषित पानी मिला, ई-कोलाई बैक्टीरिया से स्वास्थ्य संकट गहराया।

भोपाल में दूषित पेयजल खानूगांव समेत तीन इलाकों में ई-कोलाई बैक्टेरिया मिलने से हड़कंप

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को पेयजल दूषित जल का मामला सामने आते ही अफसरों में हडक़ंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार खानूगांव, आदमपुर छावनी और वाजपेयी नगर के क्षेत्रों में प्रदूषित जल पाया गया है। इसमें ई-कोलाई बैक्टीरिया की मौजूदगी बताई जा रही है।


नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा जांच के दौरान इन इलाकों से लिए गए चार पानी के लिए सैंपल, मानकों पर खरे नहीं उतरे, जिनमें खतरनाक ई-कोलाई बैक्टीरिया की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। बता दें कित ये वही बैक्टीरिया है, जहां इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में इसके संक्रमण से 20 लोगों की मौत हो चुकी है।


नगर निगम ने ग्राउंडवाटर उपयोग पर रोक लगाई

बताया जाता है कि सैंपल फेल होने के बाद नगर निगम ने इन क्षेत्रों में भूजल के इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगा दी है। सबसे ज्यादा चिंताजनक हालात खानूगांव के बताए जा रहे हैं। यहां अब भी करीब दो हजार लोग मजबूरी में दूषित पानी का उपयोग कर रहे हैं, जिससे बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।


विधायक ने लिया जायजा, वीडियो किया जारी

खानूगांव क्षेत्र में पहुंचे स्थानीय विधायक आतिफ अकील और पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद जहीर ने हालात का जायजा लिया। उन्होंने चौंकाने वाला वीडियो जारी किया, जिसमें कुएं में सीवेज का पानी जाते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो पार्षद प्रतिनिधि ने खुद रिकॉर्ड किया था। मौके पर मौजूद विधायक ने नगर निगम के इंजीनियरों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई।


रहवासियों ने लगाए गंभीर आरोप

बता दें कि जिस वार्ड में खानूगांव आता है, वहां की पार्षद रेहाना सुल्तान हैं। रहवासियों का आरोप है कि अब सैंपल फेल होने के बाद समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो यहां हालात बिगड़ सकते हैं। इस बारे में नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी प्रेम शंकर शुक्ला ने इंकार करते हुए कहा कि उक्त तीनों इलाकों में पानी के सैंपल लिए है, लेकिन कोई प्रदूषित जल नहीं मिला है।

Related to this topic: