Home > राज्य > मध्यप्रदेश > मुरैना > अंबाह नगर पालिका में भाजपा के नौ, कांग्रेस के पांच व चार निर्दलीय उम्मीदवार हुए विजयी

अंबाह नगर पालिका में भाजपा के नौ, कांग्रेस के पांच व चार निर्दलीय उम्मीदवार हुए विजयी

अंबाह नगर पालिका में भाजपा के नौ, कांग्रेस के पांच व चार निर्दलीय उम्मीदवार हुए विजयी
X

मुरैना। नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण में कराए गए मतदान की मतगणना आज मुरैना जिले के अंबाह व पोरसा में संपन्न हुई। यहां 6 जुलाई को अंबाह व पोरसा नगर परिषद का मतदान हुआ था। अंबाह व पोरसा में मतगणना स्थल के बाहर हजारों की संख्या में भीड़ सुबह से ही एकत्रित हो गई थी। पोरसा में 15 वार्डों में से 5 पर भाजपा, 5 कांग्रेस और 5 पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की। जैसे जैसे परिणामों की घोषणा होती गई वैसे वैसे उनके समर्थकों में जयघोष के नारे लगाने शुरू कर दिए। जीते हुए पार्षद प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ विजयी जुलूस भी निकाला।

अम्बाह में भाजपा को बढ़त -

नगर पालिका अंबाह के पार्षद प्रत्याशियों की मतगणना स्वशासी महाविद्यालय अंबाह में हुई। यहां 18 वार्डों के लिए 58 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। अंबाह के मतदाताओं ने भाजपा के पार्षद ज्यादा चुनकर भेजे हैं। यहां से भाजपा के 9 पार्षद चुने गए हैं। वहीं कांग्रेस के 5 पार्षद जीतने में कामयाब हो सके। 4 निर्दलीय उम्मीदवार भी जीतकर आए हैं। यहां खासबात यह रही कि भाजपा व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी चुनाव हार गए। सभी विजयी प्रत्याशियों को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजीव समाधिया ने प्रमाण पत्र वितरित किए।

अंबाह नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 1 से निर्दलीय उम्मीदवार कदम सिंह ने कांग्रेस के प्रमेंद्र कुशवाह को 273 वोटों से पराजित किया, वार्ड 2 से चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं, जिसमें कांग्रेस के जिला महामंत्री जय प्रकाश गुधेनियां की पत्नी बृजेश गुधेनिया को भाजपा के बागी प्रिया मोनू तोमर ने 73 मतों से पराजित किया है। वार्ड 3 से कांग्रेस के जय राजौरिया ने निर्दलीय उम्मीदवार धर्मवीर को 27 मतों से हराया। वार्ड 4 से कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष मधुराज तोमर की पत्नी मंजू तोमर ने भाजपा प्रत्याशी सुमन गिर्राज चौधरी को 228 मतों से हराया है। इसी क्रम में वार्ड 5 से भाजपा की अंजली जिनेश जैन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस की ऊषा मनोज उपाध्याय को 560 मतों से हराया है। वार्ड 6 से निर्दलीय प्रत्याशी विक्रम तोमर ने भाजपा के नागेंद्र चौहान को 97 मतों से हराकर जीत हासिल की। वार्ड 7 से भाजपा की मीना बाई राठौर ने आप प्रत्याशी अनीता पर 274 वोटों से जीत दर्ज की है।

अम्बाह नपा वार्ड 8 से भाजपा की पूर्णिमा कविंद्र तोमर ने कांग्रेस की मालती समाधिया को 240 मतों से हराया। वार्ड 9 से भाजपा की सुनीता भूरा तोमर ने कांग्रेस की प्रीति को 160 मतों से हराया, वार्ड 10 से कांग्रेस की ललिता सखवार ने भाजपा प्रत्याशी रीना देवी को 168 वोटों से हराया, वार्ड 11 से पूर्व पार्षद मंजू प्रमोद सखवार ने कांग्रेस प्रत्याशी शान्ति देवी को 58 मतों से हराया है। इसी प्रकार वार्ड 12 से भाजपा के बागी निर्दलीय उम्मीदवार शशि स्वर्गीय नीतू तोमर ने भाजपा की गीता गिर्राज चौधरी को 467 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया। यहां बता दें कि गीता गिर्राज चौधरी को भाजपा के संभावित अध्यक्ष के उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा था। वार्ड 13 से भाजपा की सरोज कपासिया ने कांग्रेस की गुड्डी देवी को 199 मतों से हराया, वार्ड 14 से भाजपा की बृजेश कपासिया ने कांग्रेस की स्नेहलता गुर्जर को 244 मतों से हराया, वार्ड 15 से कांग्रेस व आप के बराबर 262 मत आए हैं। इस वार्ड से रीना वर्मा ने 460 मतों से जीत दर्ज की है। वार्ड 16 से कांग्रेस की श्रीमती रचना सोनू तोमर ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती दीपा जैन को 164 मतों से पराजित किया, वार्ड 17 से कांग्रेस प्रत्याशी सुनील सखवार ने आप प्रत्याशी विजय पर 62 वोटों से जीत दर्ज की है व वार्ड 18 से भाजपा के बहादुर प्रजापति टेलर ने निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश कुशवाह पर 264 मतों से जीत दर्ज की है।

Updated : 18 July 2022 5:56 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top