Breaking News
  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा - कहीं भी नमाज करना धार्मिक अधिकार नहीं
  • चारधाम यात्रा 2026- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू:घर बैठे कर सकते हैं आवेदन
  • वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट असम में क्रैश:जोरहाट से 60 किमी दूर हादसा
  • दिल्ली के LG बदले, तरनजीत सिंह संधू को मिली कमान, लद्दाख भेजे गए वीके सक्सेना
  • आर एन रवि पश्चिम बंगाल के नए गवर्नर, लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (रिटायर्ड) बिहार के गवर्नर
  • अमेरिका की रूस को छूट, कहा- 30 दिन तक भारत को बेच सकते हो तेल

होम > विदेश

इजरायल दौरे पर मोदी का भव्य स्वागत

इजरायल में PM मोदी का गर्मजोशी से स्वागत, नेतन्याहू ने बांहे फैलाकर गले लगाया, रणनीतिक रिश्तों पर फोकस

प्रधानमंत्री मोदी 9 साल बाद इजरायल दौरे पर पहुंचे। इजराइली पीएम नेतन्याहू ने गले लगाकर उनका स्वागत किया। रक्षा, तकनीक और रणनीतिक सहयोग पर अहम बातचीत की उम्मीद।


इजरायल में pm मोदी का गर्मजोशी से स्वागत नेतन्याहू ने बांहे फैलाकर गले लगाया रणनीतिक रिश्तों पर फोकस

PM Modi Israel Visit |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंच गए हैं। राजधानी येरूशलम में उनका स्वागत बेहद गर्मजोशी के साथ किया गया। बेंजामिन नेतन्याहू ने खुद अपनी पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ बेन गुरियन एयरपोर्ट पहुंचे और बांहें फैलाकर पीएम मोदी को गले लगाया। एयरपोर्ट पर ही प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए लिखा 'स्वागत है मेरे मित्र पीएम नरेंद्र मोदी।'

9 साल बाद दूसरी इजरायल यात्रा

पीएम मोदी का यह 2017 के बाद दूसरा इजरायल दौरा है। ऐसे समय में यह यात्रा हो रही है जब ईरान और यूनाइटेड के बीच तनाव को लेकर खाड़ी क्षेत्र में हालात संवेदनशील हैं। इजरायल ने भारत को आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम की तकनीक ट्रांसफर करने का प्रस्ताव दिया है। साथ ही ड्रोन टेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ाने की भी पेशकश की गई है।

मुलाकातें, संबोधन और रणनीतिक चर्चा

तेल अवीव में पीएम मोदी और नेतन्याहू के बीच अनौपचारिक मुलाकात होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री यरूशलम जाएंगे, जहां वह इजरायली संसद नेसेट को संबोधित करेंगे। यरूशलम में आयोजित टेक्नोलॉजी और इनोवेशन प्रदर्शनी का भी वे दौरा करेंगे। नेतन्याहू प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में एक निजी रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे, जिसमें रक्षा, सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है।

प्रवासी भारतीयों में उत्साह

यरूशलम में भारतीय समुदाय के बीच इस यात्रा को लेकर खासा उत्साह है। प्रवासी भारतीयों का मानना है कि यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों को नई मजबूती देगा। कई लोगों को 2017 की यात्रा की याद ताजा हो गई है, जब पीएम मोदी ने ऐतिहासिक संबोधन दिया था।

विदेश मंत्रालय ने बताया अहम साझेदार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इजरायल को भारत का महत्वपूर्ण रणनीतिक सहयोगी बताया। उनके अनुसार, विज्ञान, नवाचार, रक्षा, कृषि और तकनीक जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच गहरा तालमेल है। पीएम मोदी 26 फरवरी को यहूदी नरसंहार स्मारक का दौरा कर श्रद्धांजलि देंगे। इस यात्रा के दौरान रक्षा और सुरक्षा सहयोग से जुड़े समझौतों तथा एमओयू पर हस्ताक्षर होने की भी संभावना है।

Related to this topic: