international-news

समंदर की लहरों में समाई जिंदगी, विमान हादसे में 2 मासूमों समेत 6 की मौत

अमेरिका के मिसिसिपी तट के पास मंगलवार को एक छोटा विमान समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई

By : मांडवी मिश्रा
समंदर की लहरों में समाई जिंदगी, विमान हादसे में 2 मासूमों समेत 6 की मौत

समंदर की लहरों में समाई जिंदगी, विमान हादसे में 2 मासूमों समेत 6 की मौत

अमेरिका में एक दर्दनाक विमान हादसे ने सभी को झकझोर दिया है। मिसिसिपी के समुद्री तट के पास मंगलवार को एक छोटा विमान समुद्र में जा गिरा। इस हादसे में विमान में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। अमेरिकी कोस्ट गार्ड के मुताबिक, विमान में चार वयस्क और 8 तथा 10 साल के दो बच्चे सवार थे। करीब चार घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद गोताखोरों ने सभी छह लोगों के शव बरामद कर लिए।

हॉर्न आइलैंड के पास समुद्र में गिरा विमान

यह हादसा 24 नवंबर को मिसिसिपी के हॉर्न आइलैंड के पास मैक्सिको की खाड़ी में हुआ। विमान की पहचान सेसना 210 (Cessna 210) के रूप में हुई है। यह एक छोटा सिंगल इंजन विमान था।

जानकारी के मुताबिक, विमान न्यू ऑरलियन्स से फ्लोरिडा के फोर्ट मायर्स जा रहा था। इसी दौरान मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे स्थानीय समय पर विमान समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद अमेरिकी कोस्ट गार्ड और स्थानीय एजेंसियों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

322 किलोमीटर प्रति घंटे से नीचे गिरने की जानकारी

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, विमान करीब 8,800 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। इसके बाद अचानक इसकी ऊंचाई तेजी से कम होने लगी।

CNN की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रैकिंग डेटा में विमान के अंतिम क्षणों में करीब 18 हजार फीट प्रति मिनट की दर से नीचे गिरने की जानकारी सामने आई। इसकी रफ्तार 200 मील प्रति घंटे से अधिक बताई गई, जो लगभग 322 किलोमीटर प्रति घंटे के बराबर है।

वहीं, अमेरिकी कोस्ट गार्ड की शुरुआती जानकारी में विमान के करीब 10 हजार फीट प्रति मिनट की दर से नीचे आने का उल्लेख किया गया है। फिलहाल इन आंकड़ों की आधिकारिक जांच जारी है।

चार घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, सभी शव बरामद

विमान से संपर्क टूटने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने अमेरिकी कोस्ट गार्ड को सूचना दी। इसके बाद समुद्र में तलाशी अभियान शुरू किया गया।

रेस्क्यू टीम को घटनास्थल के आसपास तीन लाइफ जैकेट, एक लाइफ राफ्ट और विमान के केबिन का हिस्सा पानी में तैरता मिला। इसके बाद गोताखोरों ने समुद्र के अंदर तलाशी शुरू की।

करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद विमान के फ्यूजलेज यानी मुख्य ढांचे के अंदर से सभी छह लोगों के शव बरामद किए गए। कोस्ट गार्ड ने बुधवार सुबह इस बात की पुष्टि की।

FAA और NTSB करेंगे हादसे की जांच

अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) इस विमान हादसे की जांच करेंगे। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश करेंगी कि विमान अचानक इतनी तेजी से नीचे क्यों गिरा।

 हादसे की वजह सामने नहीं आई है। तकनीकी खराबी, मौसम या किसी अन्य कारण को लेकर भी अधिकारियों ने कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है।

अमेरिकी कोस्ट गार्ड के अधिकारी कमांडर ट्रेवर ब्लाउंट ने इस घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान में विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल के कारण विमान में सवार लोगों का पता लगाने में मदद मिली।

इस हादसे ने एक बार फिर अमेरिका में विमान सुरक्षा और छोटे विमानों की उड़ानों से जुड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच रिपोर्ट से ही दुर्घटना की असली वजह सामने आ सकेगी।

संबंधित सामग्री

पुतिन-जिनपिंग की 50वीं मुलाकात के बाद ट्रंप की एंट्री, क्या बदलेंगे दुनिया के समीकरण?

पुतिन-जिनपिंग की 50वीं मुलाकात के बाद ट्रंप की एंट्री, क्या बदलेंगे दुनिया के समीकरण?

चीन के शेनझेन में आयोजित APEC समिट के दौरान दुनिया की तीन बड़ी ताकतों के नेताओं की मुलाकात पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Nov 18, 2026
Florida Plane Crash: अमेरिका में भीषण विमान हादसा: सड़क पर  मिसाइल की तरह गिरा  लियरजेट,  9 लोगों की दर्दनाक मौत

Florida Plane Crash: अमेरिका में भीषण विमान हादसा: सड़क पर मिसाइल की तरह गिरा लियरजेट, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

क्रेस्टहेवन के पास विमान सड़क पर गिरकर आग के गोले में बदल गया। हादसे में 9 लोगों की मौत हुई, जबकि दुर्घटना के कारणों की NTSB जांच कर रहा है।

Nov 02, 2026
कासगंज में ट्रेनी विमान क्रैश, 50 फीट ऊंचाई से हाईवे किनारे गिरा, घायल प्रशिक्षु पायलट आगरा रेफर

कासगंज में ट्रेनी विमान क्रैश, 50 फीट ऊंचाई से हाईवे किनारे गिरा, घायल प्रशिक्षु पायलट आगरा रेफर

कासगंज में ट्रेनी विमान 50 फीट की ऊंचाई से हाईवे किनारे क्रैश हो गया। बिजली तारों में उलझने के बाद विमान गिरा, महिला ट्रेनी पायलट घायल हुईं और उन्हें आगरा रेफर किया गया।

Jun 29, 2026
शहीद बेटे के ताबूत से लिपटकर मां फूट-फूटकर रोई, अलीगढ़ में अंतिम विदाई की तैयारी

शहीद बेटे के ताबूत से लिपटकर मां फूट-फूटकर रोई, अलीगढ़ में अंतिम विदाई की तैयारी

असम विमान हादसे में शहीद अलीगढ़ के जवान जितेंद्र शर्मा का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। मां ताबूत से लिपटकर रोईं, परिवार सदमे में है, अंतिम संस्कार की तैयारी जारी है।

Jun 15, 2026
भारत पर ही नहीं, नेपाल ने भी कब्जा किया: संसद में बोले नेपाली PM बालेन शाह

भारत पर ही नहीं, नेपाल ने भी कब्जा किया: संसद में बोले नेपाली PM बालेन शाह

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संसद में कहा कि सीमा विवाद में केवल भारत ही नहीं, नेपाल ने भी कुछ जगहों पर भारतीय जमीन पर अतिक्रमण किया है। उन्होंने बातचीत के जरिए समाधान पर जोर दिया।<br/>

May 31, 2026