लंदन में होगा भारतीय फिल्म महोत्सव, तापसी पन्नू की इस.. कल्ट मूवी का होगा प्रदर्शन

लंदन में होगा भारतीय फिल्म महोत्सव, तापसी पन्नू की इस.. कल्ट मूवी का होगा प्रदर्शन

By : स्वदेश डेस्क
लंदन में होगा भारतीय फिल्म महोत्सव, तापसी पन्नू की इस.. कल्ट मूवी का होगा प्रदर्शन

लंदन।  ब्रिटेन की राजधानी लंदन में 'लंदन भारतीय फिल्म महोत्सव (एलआईएफएफ) 2022' की शुरुआत 23 जून से होने जा रही है। महोत्सव का आगाज बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा' के प्रदर्शन से होगी। इस फिल्म महोत्सव में भारतीय अभिनेत्रियों और महिला फिल्मकारों की खासी मौजूदगी रहेगी।

एलआईएफएफ-2022 में फिल्म द रेपिस्ट का यूरोपीय प्रदर्शन भी शामिल है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा एवं अभिनेता अर्जुन रामपाल हैं। इसके बाद फिल्म की पुरस्कार विजेता निर्देशक अपर्णा सेन के साथ चर्चा की जाएगी।महोत्सव में रेबाना लिज जॉन की डॉक्यूमेंट्री 'लेडीज ओनली' का प्रदर्शन भी शामिल है। यह डॉक्यूमेंट्री मुंबई की लोकल यात्री ट्रेन में सिर्फ महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बों को लेकर नारीवादी विषयों पर आधारित है।

दोबारा का प्रदर्शन - 

महोत्सव निदेशक कैरी राजिंदर साहनी ने बताया कि इस साल एलआईएफएफ में 10 अलग-अलग भाषाओं की नई फिल्मों का प्रदर्शन होगा और भारत की जानी-मानी महिला फिल्मकार अपर्णा सेन के साथ बातचीत की जाएगी।महोत्सव की शुरुआत 23 जून को बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म दोबारा के प्रदर्शन के साथ होगा। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है और निर्माता शोभा कपूर और एकता कपूर की कल्ट मूवीज है। यह बालाजी टेलीफिल्म्स की एक नई शाखा है।

अपराजिता का प्रदर्शन - 

तीन जुलाई तक चलने वाले इस महोत्सव में पाल नलिन की फिल्म छेलो शो और अनिक दत्ता की अपराजिता का भी प्रदर्शन किया जाएगा। लंदन के अलावा फिल्म महोत्सव पांच जुलाई तक बर्मिंघम और छह जुलाई तक मैनचेस्टर में आयोजित होगा।

संबंधित सामग्री

यूपी चुनाव 2027: सपा की पहली लिस्ट में 5 उम्मीदवार, कांग्रेस के दावे वाली 2 सीटें भी शामिल

यूपी चुनाव 2027: सपा की पहली लिस्ट में 5 उम्मीदवार, कांग्रेस के दावे वाली 2 सीटें भी शामिल

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार रात पांच उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इनमें से चार सीटें बेहट, सहारनपुर, कैराना और अमरोहा पश्चिमी यूपी की हैं।

Nov 24, 2026
Stock Market: Nvidia CEO की वापसी से भारतीय बाजार में तेजी की उम्मीद, 3 वजहों से निवेशकों की नजर बुधवार पर

Stock Market: Nvidia CEO की वापसी से भारतीय बाजार में तेजी की उम्मीद, 3 वजहों से निवेशकों की नजर बुधवार पर

एनवीडिया के CEO जेनसन हुआंग की 11 दिन बाद वापसी ने ग्लोबल शेयर बाजारों में नई हलचल पैदा कर दी है। एशियाई बाजारों में भी तेजी का माहौल रहा। बुधवार को भी शेयर बाजार में तेजी दिखने के आसार हैं।

Nov 24, 2026
Dev Deepawali: काशी में 11 लाख दीपों से जगमगाए 84 घाट, 40 देशों के मेहमानों ने देखी देव दीपावली की भव्यता

Dev Deepawali: काशी में 11 लाख दीपों से जगमगाए 84 घाट, 40 देशों के मेहमानों ने देखी देव दीपावली की भव्यता

गंगा के किनारे जब लाखों दीप एक साथ रोशन हुए, तो पूरी काशी अलौकिक रोशनी से नहा उठी। कहीं गंगा आरती के मंत्र गूंजे, तो कहीं लेजर और ड्रोन शो ने आसमान में रंग बिखेरे।

Nov 24, 2026
लाखों आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए राहत की खबर, मुख्यमंत्री ने नौकरी से नहीं हटाने का दिया भरोसा; BMS ने जताया आभार

लाखों आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए राहत की खबर, मुख्यमंत्री ने नौकरी से नहीं हटाने का दिया भरोसा; BMS ने जताया आभार

मध्यप्रदेश में 24 नवंबर 2025 को कर्मचारी संगठनों की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आउटसोर्स कर्मचारियों को सेवा से बाहर नहीं करने का आश्वासन दिया था।

Nov 24, 2026
Vaibhav Records: 15 साल की उम्र में वैभव की 12 उपलब्धियाँ: 28 गेंदों में शतक से क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने तक

Vaibhav Records: 15 साल की उम्र में वैभव की 12 उपलब्धियाँ: 28 गेंदों में शतक से क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने तक

भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में ऐसे कारनामे कर दिखाए हैं, जिनकी कल्पना भी मुश्किल है। जानिए उनके 12 रिकॉर्ड जिनकी लिस्ट दी गई है।

Nov 24, 2026