Google देगा IIT खड़गपुर को ₹46 करोड़

Google IIT खड़गपुर को देगा ₹46 करोड़, AI रिसर्च और छात्रों की ट्रेनिंग पर खर्च होगी रकम

Google ने IIT खड़गपुर को AI रिसर्च के लिए 5 मिलियन डॉलर यानी करीब ₹46 करोड़ देने की घोषणा की है। फंडिंग से शोध, AI ट्रेनिंग और तकनीकी सुविधाओं का विस्तार होगा।

By : हितेंद्र शर्मा
Google IIT खड़गपुर को देगा ₹46 करोड़, AI रिसर्च और छात्रों की ट्रेनिंग पर खर्च होगी रकम

Google ने IIT खड़गपुर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए 5 मिलियन डॉलर यानी करीब 46 करोड़ रुपये की फंडिंग देने की घोषणा की है । यह ऐलान शनिवार, 21 नवंबर को संस्थान की 75वीं वर्षगांठ के समारोह के दौरान किया गया. Google CEO सुंदर पिचाई ने इस साझेदारी को भारत में नई पीढ़ी के वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों को तैयार करने की दिशा में अहम बताया है ।IIT खड़गपुर के निदेशक सुमन चक्रवर्ती के मुताबिक अनुप्रयुक्त AI रिसर्च के लिए इस फंडिंग की परिकल्पना संस्थान के पूर्व छात्र और सुंदर पिचाई ने की है।

तीन क्षेत्रों में इस्तेमाल होगी फंडिंग

Google के अनुसार इस राशि का इस्तेमाल तीन प्रमुख क्षेत्रों में किया जाएगा।

  • AI रिसर्च: भारतीय भाषाओं, मटेरियल साइंस, कृषि और एजुकेशनल टेक्नोलॉजी से जुड़ी वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए AI आधारित शोध को बढ़ावा मिलेगा ।

  • शिक्षा और ट्रेनिंग: छात्रों, फैकल्टी और शिक्षकों के लिए AI प्रशिक्षण कार्यक्रम और नए पाठ्यक्रम विकसित किए जाएंगे ।

  • तकनीकी क्षमता: संस्थान के AI फ्रेमवर्क और टूल्स को मजबूत किया जाएगा, ताकि पूरे कैंपस में तकनीकी सुविधाओं का विस्तार हो सके ।

सुंदर पिचाई ने जताई खुशी

सुंदर पिचाई ने कहा कि IIT खड़गपुर भारतीय भाषाओं, कृषि और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण काम कर रहा है, उन्होंने उम्मीद जताई कि यह साझेदारी अगली पीढ़ी के छात्रों के लिए नए अवसर तैयार करेगी । पिचाई ने कहा कि जिस तरह IIT खड़गपुर ने उनके अपने करियर की राह बनाने में मदद की, उसी तरह यह सहयोग आने वाले छात्रों के भविष्य को दिशा देने में योगदान देगा।  उन्होंने यह भी कहा कि भारत तेजी से नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और AI का लाभ देश के हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लक्ष्य में ऐसे कार्यक्रम मददगार होंगे।

संबंधित सामग्री

भारत की औद्योगिक तरक्की पर दबाव बना रहा चीन? अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट में दवाइयों से बैटरी तक की रणनीति का खुलासा

भारत की औद्योगिक तरक्की पर दबाव बना रहा चीन? अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट में दवाइयों से बैटरी तक की रणनीति का खुलासा

अमेरिकी आयोग की 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन मशीनों, दवाइयों के कच्चे माल और बैटरी तकनीक के जरिए भारत की औद्योगिक क्षमता पर दबाव बना रहा है।

Nov 21, 2026
हरिद्वार में IB के SP पर ड्राइवर ने ऑफिस में चलाई गोली, AIIMS ऋषिकेश रेफर; आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार में IB के SP पर ड्राइवर ने ऑफिस में चलाई गोली, AIIMS ऋषिकेश रेफर; आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार में IB के SP सीपी नौटियाल पर उनके चालक विनोद नेगी ने ऑफिस में फायरिंग की। घायल अधिकारी को AIIMS ऋषिकेश रेफर किया गया, आरोपी गिरफ्तार है।

Nov 21, 2026
जज की जगह ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, सहारनपुर में यूपी पुलिस से हुई चूक; वीडियो वायरल

जज की जगह ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, सहारनपुर में यूपी पुलिस से हुई चूक; वीडियो वायरल

सहारनपुर के सर्किट हाउस में सुप्रीम कोर्ट के जज के लिए तैयार पुलिसकर्मियों ने गलती से AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया।

Nov 21, 2026
Chhattisgarh High Court: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप साबित नहीं, हाईकोर्ट ने 7 साल की सजा रद्द कर युवक को किया बरी

Chhattisgarh High Court: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप साबित नहीं, हाईकोर्ट ने 7 साल की सजा रद्द कर युवक को किया बरी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़े एक मामले में अहम फैसला सुनाते हुए युवक सुनील वर्मा को बरी कर दिया है

Nov 21, 2026
 रेलवे ने हटाए 6 से ज्यादा मजार-मस्जिद और मकबरे, 15 हजार वर्गफीट जमीन खाली; सिंहस्थ के लिए बनेगा होल्डिंग एरिया

रेलवे ने हटाए 6 से ज्यादा मजार-मस्जिद और मकबरे, 15 हजार वर्गफीट जमीन खाली; सिंहस्थ के लिए बनेगा होल्डिंग एरिया

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन के माधव नगर रेलवे स्टेशन के पास अतिक्रमण हटाए गए। खाली जमीन पर श्रद्धालुओं के लिए होल्डिंग एरिया बनेगा।

Nov 21, 2026