मुक्ति संग्राम में भारत के सैनिकों की कुर्बानी

बांग्लादेश ने 1971 के मुक्ति संग्राम में भारत के बलिदान को किया याद, पूर्व सैनिक भी कार्यक्रम में शामिल

बांग्लादेश उच्चायोग ने दिल्ली में सशस्त्र बल दिवस मनाया। कार्यवाहक उच्चायुक्त प्रीति रहमान ने मुक्ति संग्राम में भारत के सैनिकों के योगदान और बलिदान को याद किया।

By : हितेंद्र शर्मा
बांग्लादेश ने 1971 के मुक्ति संग्राम में भारत के बलिदान को किया याद, पूर्व सैनिक भी कार्यक्रम में शामिल

भारत और बांग्लादेश के बीच हाल के दिनों में तनावपूर्ण रहे रिश्तों के बीच बांग्लादेश ने 1971 के मुक्ति संग्राम में भारत के योगदान और बलिदान की सराहना की है । नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग में 21 नवंबर को ‘बांग्लादेश सशस्त्र बल दिवस 2026’ मनाया गया, इस कार्यक्रम में 1971 का युद्ध लड़ चुके भारतीय सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिक भी शामिल हुए ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बांग्लादेश की कार्यवाहक उच्चायुक्त प्रीति रहमान ने मुक्ति संग्राम के दौरान भारत के लोगों और सैन्यकर्मियों के योगदान को गहरी कृतज्ञता के साथ याद किया उन्होंने कहा कि भारत का यह योगदान और बलिदान दोनों देशों के साझा इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी बने मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में भारतीय सेना के सैन्य खुफिया महानिदेशक (DGMI) लेफ्टिनेंट जनरल यशपाल सिंह अहलावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । विभिन्न देशों के राजनयिकों और भारत में तैनात रक्षा सलाहकारों के साथ 1971 के युद्ध में हिस्सा लेने वाले भारतीय सैनिक भी मौजूद थे। बांग्लादेश के कार्यवाहक रक्षा सलाहकार विंग कमांडर मुहम्मद नजमुल हक ने मुक्ति संग्राम के शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध के पूर्व सैनिकों को श्रद्धांजलि दी । उन्होंने भारत और बांग्लादेश के बीच रक्षा सहयोग में हुई प्रगति का भी जिक्र किया।

प्रीति रहमान ने बांग्लादेश के सशस्त्र बलों की ईमानदारी, साहस और अनुशासन की विरासत को याद किया, उन्होंने शहीद राष्ट्रपति जियाउर रहमान के नेतृत्व और सेना की संस्थागत नींव मजबूत करने में उनके योगदान का उल्लेख किया।  साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के कार्यकाल में शुरू की गई सैन्य आधुनिकीकरण की पहलों को भी याद किया।

1971 के युद्ध में भारत की निर्णायक भूमिका

बांग्लादेश हर साल 21 नवंबर को सशस्त्र बल दिवस मनाता है, यह दिन 1971 के मुक्ति संग्राम में सशस्त्र बलों के योगदान और बलिदान की याद में मनाया जाता है।  1971 में पूर्वी पाकिस्तान में पाकिस्तानी सेना के दमन और ऑपरेशन सर्चलाइट के बाद लाखों लोग भारत पहुंचे। भारत ने करीब एक करोड़ शरणार्थियों को आश्रय दिया । भारतीय सेना ने मुक्ति वाहिनी को प्रशिक्षण और सैन्य सहायता भी दी।

3 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान के भारतीय हवाई ठिकानों पर हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच पूर्ण युद्ध शुरू हुआ। भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना ने पूर्वी और पश्चिमी मोर्चों पर कार्रवाई की । 16 दिसंबर 1971 को ढाका में पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद बांग्लादेश एक स्वतंत्र देश बना। 

संबंधित सामग्री

Drone Show:ड्रोन शो में दिखी गुरुओं की विरासत, कपालमोचन से CM सैनी के ऐलान: धर्मशालाओं को 2 करोड़

Drone Show:ड्रोन शो में दिखी गुरुओं की विरासत, कपालमोचन से CM सैनी के ऐलान: धर्मशालाओं को 2 करोड़

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार देर शाम यमुनानगर के कपालमोचन में राज्य स्तरीय समारोह में पहुंचे।

Nov 24, 2026
दलाई लामा के कार्यालय को दिल्ली में मिला सरकारी बंगला, चीन के साथ उत्तराधिकारी विवाद के बीच बढ़ाई सुरक्षा

दलाई लामा के कार्यालय को दिल्ली में मिला सरकारी बंगला, चीन के साथ उत्तराधिकारी विवाद के बीच बढ़ाई सुरक्षा

केंद्र ने दलाई लामा के कार्यालय गादेन फोडरंग को दिल्ली में सरकारी बंगला आवंटित किया है। सुरक्षा पर 34.94 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

Nov 24, 2026
वायु सेना को साल के अंत तक मिल सकता है पहला भारत में बना C295, चीन सीमा पर भी बढ़ेगी ताकत

वायु सेना को साल के अंत तक मिल सकता है पहला भारत में बना C295, चीन सीमा पर भी बढ़ेगी ताकत

भारतीय वायु सेना को 31 दिसंबर तक पहला स्वदेशी C295 मिल सकता है। टाटा और एयरबस के सहयोग से बने इस विमान से देश की सैन्य परिवहन क्षमता बढ़ेगी।

Nov 24, 2026
Vaibhav Double Century: 53 गेंद, 28 छक्के और 204 रन! 16 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार दोहरा, भारत जीता मैच

Vaibhav Double Century: 53 गेंद, 28 छक्के और 204 रन! 16 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार दोहरा, भारत जीता मैच

दोहा में खेले गए राइजिंग स्टार्स एशिया कप के मुकाबले में भारत ए ने यूएई को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। जीत के हीरो रहे 16 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में दोहरा जमाया।

Nov 24, 2026
IT Raid: रायपुर में 18 बैंक लॉकर खुले तो निकला 20 करोड़ का सोना-चांदी, PRA और बर्बरीक ग्रुप पर IT का शिकंजा

IT Raid: रायपुर में 18 बैंक लॉकर खुले तो निकला 20 करोड़ का सोना-चांदी, PRA और बर्बरीक ग्रुप पर IT का शिकंजा

पीआरए और बर्बरीक ग्रुप से जुड़े कारोबारियों पर आयकर विभाग की कार्रवाई में बड़ी बरामदगी हुई है। चार राज्यों के 50 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी के बाद विभाग ने रायपुर के विभिन्न बैंकों के 18 लॉकर खुलवाए।

Nov 24, 2026