लुटियंस दिल्ली में मिला सरकारी बंगला

दलाई लामा के कार्यालय को दिल्ली में मिला सरकारी बंगला, चीन के साथ उत्तराधिकारी विवाद के बीच बढ़ाई सुरक्षा

केंद्र ने दलाई लामा के कार्यालय गादेन फोडरंग को दिल्ली में सरकारी बंगला आवंटित किया है। सुरक्षा पर 34.94 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

By : हितेंद्र शर्मा
दलाई लामा के कार्यालय को दिल्ली में मिला सरकारी बंगला, चीन के साथ उत्तराधिकारी विवाद के बीच बढ़ाई सुरक्षा

तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के कार्यालय को केंद्र सरकार ने नई दिल्ली के लुटियंस इलाके में सरकारी बंगला आवंटित किया है, पंडित रविशंकर शुक्ला लेन स्थित बंगला नंबर 20 को उनके कार्यालय ‘गादेन फोडरंग’ (Gaden Phodrang) के लिए दिया गया है । यहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, चारदीवारी के किनारे ऊंचे हरे मेटल पैनल और कंटीले तार लगाए गए हैं, प्रवेश द्वार को मजबूत करने के साथ सुरक्षा केबिन भी बनाया गया है।

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) ने बंगले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 34.94 लाख रुपये का टेंडर जारी किया था. इसमें चारदीवारी मजबूत करना, कंटीले तार लगाना, गेट को सुरक्षित करना और सुरक्षा केबिन बनाने जैसे काम शामिल हैं।

दलाई लामा की बढ़ती उम्र को देखते हुए फैसला

दलाई लामा के कार्यालय के मुताबिक, उनकी बढ़ती उम्र के कारण यात्राओं के दौरान होटलों में ठहरने और जरूरी सुरक्षा इंतजाम करने में परेशानी होती थी,  इसी को ध्यान में रखते हुए विदेश मंत्रालय (MEA) और उनके कार्यालय के बीच तालमेल से यह व्यवस्था की गई है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने अक्टूबर 2025 में इस टाइप-7 बंगले को विदेश मंत्रालय को परिचालन संबंधी जरूरतों के लिए सौंपा था, बाद में इसे दलाई लामा के कार्यालय के इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराया गया।

दलाई लामा के उत्तराधिकारी को लेकर चीन से विवाद

दिल्ली में यह व्यवस्था ऐसे समय हुई है, जब दलाई लामा के उत्तराधिकारी के चयन को लेकर चीन और तिब्बती धार्मिक संस्थाओं के बीच विवाद बढ़ रहा है, अमेरिका-चीन आर्थिक एवं सुरक्षा समीक्षा आयोग ने अपनी 2026 की रिपोर्ट में आशंका जताई है कि चीन दलाई लामा के उत्तराधिकारी के चयन की प्रक्रिया को अंतरराष्ट्रीय विवाद का मुद्दा बना सकता है।

आयोग ने अमेरिकी संसद को सुझाव दिया है कि 14वें दलाई लामा के उत्तराधिकारी की पहचान और मान्यता देने के लिए गादेन फोडरंग ट्रस्ट को एकमात्र वैध संस्था माना जाए।  रिपोर्ट में अमेरिका और भारत के बीच इस मुद्दे पर उच्चस्तरीय बातचीत, ट्रैक 1.5 और ट्रैक 2 संवाद तथा संभावित घटनाक्रमों के राजनीतिक और सुरक्षा प्रभावों का आकलन करने के लिए संयुक्त अभ्यास की भी सिफारिश की गई है ।

आयोग ने चीन की ओर से चुने गए किसी उत्तराधिकारी को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिलने से रोकने के लिए सहयोगी देशों के साथ कूटनीतिक रणनीति बनाने की बात भी कही है।दलाई लामा ने जुलाई 2025 में स्पष्ट किया था कि उनके उत्तराधिकारी की पहचान की जिम्मेदारी गादेन फोडरंग ट्रस्ट की होगी।  

संबंधित सामग्री

वायु सेना को साल के अंत तक मिल सकता है पहला भारत में बना C295, चीन सीमा पर भी बढ़ेगी ताकत

वायु सेना को साल के अंत तक मिल सकता है पहला भारत में बना C295, चीन सीमा पर भी बढ़ेगी ताकत

भारतीय वायु सेना को 31 दिसंबर तक पहला स्वदेशी C295 मिल सकता है। टाटा और एयरबस के सहयोग से बने इस विमान से देश की सैन्य परिवहन क्षमता बढ़ेगी।

Nov 24, 2026
IT Raid: रायपुर में 18 बैंक लॉकर खुले तो निकला 20 करोड़ का सोना-चांदी, PRA और बर्बरीक ग्रुप पर IT का शिकंजा

IT Raid: रायपुर में 18 बैंक लॉकर खुले तो निकला 20 करोड़ का सोना-चांदी, PRA और बर्बरीक ग्रुप पर IT का शिकंजा

पीआरए और बर्बरीक ग्रुप से जुड़े कारोबारियों पर आयकर विभाग की कार्रवाई में बड़ी बरामदगी हुई है। चार राज्यों के 50 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी के बाद विभाग ने रायपुर के विभिन्न बैंकों के 18 लॉकर खुलवाए।

Nov 24, 2026
बांग्लादेश ने 1971 के मुक्ति संग्राम में भारत के बलिदान को किया याद, पूर्व सैनिक भी कार्यक्रम में शामिल

बांग्लादेश ने 1971 के मुक्ति संग्राम में भारत के बलिदान को किया याद, पूर्व सैनिक भी कार्यक्रम में शामिल

बांग्लादेश उच्चायोग ने दिल्ली में सशस्त्र बल दिवस मनाया। कार्यवाहक उच्चायुक्त प्रीति रहमान ने मुक्ति संग्राम में भारत के सैनिकों के योगदान और बलिदान को याद किया।

Nov 24, 2026
बांग्लादेश लौटना चाहती हैं शेख हसीना, दिल्ली से ढाका के लिए मांगा सरकारी विमान

बांग्लादेश लौटना चाहती हैं शेख हसीना, दिल्ली से ढाका के लिए मांगा सरकारी विमान

शेख हसीना ने 16 दिसंबर को भारत से बांग्लादेश लौटने की इच्छा जताई है। दिल्ली से ढाका के लिए सरकारी विमान मांगा, लेकिन बांग्लादेश सरकार ने प्रत्यर्पण की शर्त रखी है।

Nov 24, 2026
बालाघाट के खेत से मिलीं तीन बोरियां;खोलते ही 4 करोड़ देख चकराए अधिकारी, जांच में नागपुर का लूट कनेक्शन

बालाघाट के खेत से मिलीं तीन बोरियां;खोलते ही 4 करोड़ देख चकराए अधिकारी, जांच में नागपुर का लूट कनेक्शन

महाराष्ट्र के नागपुर में पांच दिन पहले हुई बड़ी लूट का सिरा अब मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले तक पहुंच गया है। नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की निशानदेही पर वारासिवनी तहसील के ग्राम डोरली पहुंची।

Nov 24, 2026