Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

गगनयान की सफलता पर बोले राजनाथ सिंह- यह विज्ञान ही नहीं, विश्वास की भी जीत; अंतरिक्ष से लौटे हन

गगनयान की सफलता पर बोले राजनाथ सिंह- यह विज्ञान ही नहीं, विश्वास की भी जीत; अंतरिक्ष से लौटे हनुमान भक्त शुभांशु शुक्ला पर पूरे देश को गर्व

गगनयान की सफलता पर बोले राजनाथ सिंह- यह विज्ञान ही नहीं विश्वास की भी जीत अंतरिक्ष से लौटे हनुमान भक्त शुभांशु शुक्ला पर पूरे देश को गर्व

Rajnath Singh: दिल्ली के सुब्रतो पार्क में भारतीय वायुसेना द्वारा गगनयात्रियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की और गगनयान मिशन से लौटे भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की जमकर सराहना की।

राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्हें भारत माता के वीर सपूतों – ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, ग्रुप कैप्टन पीवी नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन और ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप – का अभिनंदन करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा, “देशवासियों को आप सभी पर गर्व है। आपने भारत का नाम अंतरिक्ष में ऊंचा किया है।”

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम सिर्फ़ प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी राष्ट्रीय महत्वाकांक्षाओं और आने वाले समय की वैश्विक दृष्टि को दर्शाता है। उन्होंने गगनयान मिशन को “आत्मनिर्भर भारत की नई शुरुआत” करार दिया।

शुभांशु शुक्ला: ‘बजरंगबली के भक्त और किसान अंतरिक्ष यात्री’

कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने खासतौर पर शुभांशु शुक्ला का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि शुभांशु बजरंगबली के भक्त हैं और उन्होंने अंतरिक्ष में भी कई बार हनुमान चालीसा का पाठ किया। राजनाथ सिंह ने कहा, “आज हनुमान जी का एक भक्त आसमान की ऊंचाइयों को छूकर लौटा है। यह केवल विज्ञान की जीत नहीं, बल्कि विश्वास और साहस की भी जीत है।”

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में खेती का प्रयोग भी किया। उन्होंने मेथी और मूंग जैसी फसलों को अंतरिक्ष में उगाने की कोशिश की, जो आने वाले मिशनों में उपयोगी साबित हो सकती है।

40 साल पुराना सपना पूरा

राजनाथ सिंह ने कहा कि राकेश शर्मा के बाद आज 40 साल बाद भारत ने एक बार फिर अंतरिक्ष में परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि जब राकेश शर्मा अंतरिक्ष गए थे, उसके कुछ समय बाद ही शुभांशु शुक्ला का जन्म हुआ और अब उनका सपना पूरा हुआ है।

भारत की नई उड़ान

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत चंद्रमा से लेकर मंगल तक अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है और अब गगनयान मिशन हमें दुनिया की प्रमुख अंतरिक्ष शक्तियों की कतार में और मजबूती से खड़ा कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल तकनीकी उपलब्धि नहीं, बल्कि मानव सभ्यता की यात्रा का एक नया मील का पत्थर है।

Related to this topic: