छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी का ऐलान, केजी से लेकर पीजी तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा

छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी का ऐलान, केजी से लेकर पीजी तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा

मुख्यमंत्री बघेल के किसान कर्जमाफी की घोषणा का राहुल गांधी ने नहीं किया जिक्र

By : स्वदेश डेस्क
छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी का ऐलान, केजी से लेकर पीजी तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर में शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए केजी से लेकर पीजी तक सरकारी संस्थानों में मुफ्त शिक्षा का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने तेंदूपत्ता उत्पादकों के लिए चार हजार रुपये प्रति मानक बोरा प्रोत्साहन राशि प्रति वर्ष मिलेगी और लघु वनोपज में न्यूनतम समर्थन मूल्य से दस रुपये अतिरिक्त देने का ऐलान किया है। राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने सभी वादों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि हम गरीबों की मदद करते हैं और भाजपा अडानी को मदद करती है। केंद्र सरकार हर चीज अडानी को दे रही है। नरेंद्र मोदी जाति जनगणना से क्यों डरते हैं? यूपीए सरकार के आंकड़ों को केंद्र सरकार जारी करे।

आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि भाजपा सरकार किसान के विरोध में लगातार काम कर रही है। जब कांग्रेस ने किसान के कर्जमाफी की घोषणा की तो भाजपाइयों के पेट में दर्द हो रहा है। रमन सरकार ने चुनाव से पहले खूब राशन कार्ड बनाया पर चुनाव के बाद हजारों राशन कार्ड को निरस्त कर दिया। आदिवासियों के एक लाख एकड़ जमीन छीनने का काम रमन सरकार ने किया। 15 साल में रमन सरकार पेसा कानून तक नहीं बना पाई। हमने कांग्रेस सरकार बनते ही शपथ लेने के बाद दो घंटे में ही 19 लाख किसानों का कर्ज माफ किया, 1700 आदिवासी किसानों को जमीन का पट्टा दिया गया। चार हजार रुपये प्रति मानक बोरा से तेंदूपत्ता खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा गन्ना और मिलेट्स की कीमत छत्तीसगढ़ में है। चुनाव के बाद बस्तर में मक्का प्रोसेसिंग यूनिट शुरू की जाएगी।

संबंधित सामग्री

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

बारिश से बाधित पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। डकवर्थ लुईस नियम से 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Nov 04, 2026
Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

महादेव सट्टा केस के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाए जाने के बाद भी इंटरनेट पर दो डोमने सक्रिय मिले हैं। एक साइट वीपीएन से खुलती है, दूसरी सीधे भारत में चल रही है।

Nov 04, 2026
Loktantra Bachao Yatra Bhopal: भोपाल भाजपा पदयात्रा में दहाड़े जेपी नड्डा और CM मोहन 

Loktantra Bachao Yatra Bhopal: भोपाल भाजपा पदयात्रा में दहाड़े जेपी नड्डा और CM मोहन 

राजधानी भोपाल में भाजपा द्वारा लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ अभियान के तहत एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया।

Nov 04, 2026
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थलापति विजय के बेटे की फिल्म, OTT पर मचा रही धमाल; टॉप 10 में बनाई जगह

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थलापति विजय के बेटे की फिल्म, OTT पर मचा रही धमाल; टॉप 10 में बनाई जगह

सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रही तमिल फिल्म 'सिग्मा' (Sigma) अब ओटीटी पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।

Nov 04, 2026
MLA Nirmala Sapre: बीना विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

MLA Nirmala Sapre: बीना विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

मध्य प्रदेश के सागर जिले की बीना विधानसभा सीट से विधायक निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता और दल-बदल याचिका को लेकर देश की सर्वोच्च अदालत ने अहम निर्देश दिया है।

Nov 04, 2026