Breaking News
  • चांदी ₹9,658 गिरकर ₹2.36 लाख किलो पर आई: 10 दिन में ₹27 हजार की गिरावट; सोना ₹4,090 टूटा, 10 ग्राम की कीमत ₹1.48 लाख
  • पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की: 11 बच्चों समेत 13 की मौत, 14 महिलाएं घायल
  • हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर, फिटनेस टेस्ट के दौरान चोट लगी
  • ईरान का बहरीन, कुवैत, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला, अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई
  • ममता बनर्जी की करीबी रहीं सुष्मिता देव ने बुधवार को राज्यसभा सांसद से इस्तीफा दिया

होम > देश

राहुल का मोदी-शाह पर हमला

रायबरेली में राहुल गांधी का PM और गृहमंत्री पर दिया विवादित बयान, आर्थिक तूफान के नाम पर डराया

रायबरेली में राहुल गांधी ने के फिर बिगड़े बोल, पीएम मोदी और अमित शाह पर हमला बोला। कहा कि देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला है। राहुल गांधी का अमेठी में विरोध ।


रायबरेली में राहुल गांधी का  pm और गृहमंत्री पर दिया विवादित बयान आर्थिक तूफान के नाम पर डराया

Rahul Gandhi ने रायबरेली में प्रधानमंत्री Narendra Modi और गृह मंत्री Amit Shah पर फिर विवादित बयान दिया है। बहुजन स्वाभिमान सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि “आपका प्रधानमंत्री, आपका गृहमंत्री और आपका संगठन सब *** है। आपने हिंदुस्तान को बेचने का काम किया है।”

रायबरेली के लोधवारी गांव में आयोजित सभा में राहुल गांधी ने आने वाले समय में बड़े आर्थिक संकट की भी चेतावनी दी। उन्होंने दावा किया कि महंगाई तेजी से बढ़ने वाली है और कुछ महीनों बाद प्रधानमंत्री फिर टीवी पर आकर सफाई देते नजर आएंगे।

राहुल बोले- कोरोना और नोटबंदी की तरह फिर रोएंगे मोदी

सभा में राहुल गांधी ने कहा कि देश आर्थिक तूफान की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का जिक्र करते हुए कहा कि इसका असर सीधे भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। राहुल ने कहा, “तेल, गैस, दाल-चावल सब महंगा होगा। आने वाले समय में नरेंद्र मोदी आपको इस संकट से बचा नहीं पाएंगे।  

RSS और संविधान पर भी साधा निशाना

सभा के दौरान राहुल गांधी बार-बार संविधान की कॉपी हाथ में दिखाते नजर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान की मूल भावना को खत्म कर रही है। दरअसल, कांग्रेस पिछले लोकसभा चुनाव से ही संविधान बचाने के मुद्दे को लगातार उठा कर जनता का समर्रथन मांगती रही है। हाल्रांकि किसी भी चुनाव में लोगों ने इसे स्वीकार नहीं किया है। राहुल गांधी ने रायबरेली में भी उसी लाइन को आगे बढ़ाया ।

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद राहुल गांधी का यह सातवां रायबरेली दौरा है। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि कांग्रेस अब 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की जमीन तैयार करने में जुट गई है राहुल गांधी ने लोधवारी गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरा पासी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। 

राहुल गांधी का अमेठी में विरोध 

राहुल गांधी के यूपी दौरे के दौरान अमेठी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया। स्थानीय सांसद Kishori Lal Sharma के खिलाफ पोस्टर लगाए गए, जिनमें विकास कार्यों को लेकर सवाल उठाए गए। राहुल गांधी ने भरतगंज बाजार में अचानक अपना काफिला रुकवाया और लोगों से हाथ मिलाया। 

Related to this topic: