Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 24 और IAS के ट्रांसफर, 10 DM बदले, 18 घंटे में 64 अफसरों के तबादले
  • JEE मेन सेशन 2 रिजल्ट घोषित: 26 कैंडिडेट्स को 100 पर्सेंटाइल
  • जम्मू के उधमपुर में सड़क हादसा, 21 की मौत
  • तमिलनाडु में ₹1,200 करोड़ से ज्यादा के कैश-गोल्ड और फ्रीबीज जब्त
  • जज को केस से हटाने वाली केजरीवाल की याचिका खारिज
  • तेज गर्मी के चलते योगी सरकार ने 8वीं तक के परिषद स्कूलों की टाइमिंग बदली

होम > देश

North India Heat Update March

मार्च में ही बढ़ी गर्मी की तपिश, राजस्थान के 15 शहरों में पारा 35°C पार; MP के नर्मदापुरम में 39°C

राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा में मार्च की शुरुआत में ही तापमान तेजी से बढ़ रहा है। नर्मदापुरम में पारा 39°C पहुंच गया, जबकि राजस्थान के 15 शहरों में 35°C से ज्यादा तापमान दर्ज हुआ।


मार्च में ही बढ़ी गर्मी की तपिश राजस्थान के 15 शहरों में पारा 35°c पार mp के नर्मदापुरम में 39°c

नई दिल्ली। मार्च की शुरुआत के साथ ही उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि कई जगहों पर अप्रैल जैसी गर्मी मार्च के पहले हफ्ते में ही महसूस होने लगी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों में कुछ इलाकों में तापमान 40°C के करीब या उससे ऊपर पहुंच सकता है।

मध्य प्रदेश में मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी

मध्य प्रदेश में भी तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। गुरुवार को नर्मदापुरम में दिन का तापमान 39°C तक पहुंच गया, जो इस समय के हिसाब से काफी ज्यादा माना जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो आने वाले दिनों में प्रदेश के कई शहरों में तापमान 40°C के करीब पहुंच सकता है।

राजस्थान के 15 से ज्यादा शहरों में पारा 35°C से ऊपर

राजस्थान में गर्मी का असर सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है। गुरुवार को राज्य के 15 से अधिक शहरों में अधिकतम तापमान 35°C से ऊपर दर्ज किया गया। इनमें भीलवाड़ा, अलवर, पिलानी और कोटा जैसे शहर शामिल हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो अगले दो हफ्तों में कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति भी बन सकती है।

हरियाणा में भी बढ़ रही गर्मी

हरियाणा में भी गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। बुधवार को गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 35°C तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि मार्च के दौरान यहां भी तापमान 40°C तक पहुंच सकता है।

पहाड़ी राज्यों में बदलेगा मौसम

मैदानी इलाकों में जहां गर्मी बढ़ रही है, वहीं पहाड़ी राज्यों में मौसम करवट लेने वाला है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण आने वाले दिनों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

अगले 2 दिन का मौसम अपडेट

7–8 मार्च के दौरान मौसम विभाग ने इन इलाकों में बदलाव का अनुमान जताया है:जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में हल्की बारिश के आसार हैं।

Related to this topic: