Breaking News
  • राहुल राजस्थान से करेंगे पेपरलीक के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत, 17 जून को कोटा में स्टूडेंट सम्मेलन
  • भारतीय मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का टेस्ट कामयाब: 5000km से आ रही मिसाइल को मार गिराएगा
  • फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी
  • अभिषेक बनर्जी के घर रात 3 बजे पुलिस की रेड: चार घंटे तक तलाशी
  • असम: वायुसेना विमान हादसे में पांच जवान शहीद, जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ था AN-32 मालवाहक

होम > देश

Monsoon Near Kerala Amid Severe Heatwave

अच्छी खबरः भीषण गर्मी झेल रही भारत की धरती को समय पर मानसूनी फुहारों की आस

भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और 26 मई तक केरल पहुंच सकता है। MP समेत कई राज्यों में अभी लू का असर जारी रहेगा।


अच्छी खबरः भीषण गर्मी झेल रही भारत की धरती को समय पर मानसूनी फुहारों की आस

बंगाल की खाड़ी से लेकर अरब सागर तक मानसूनी हवाओं ने दी दस्तक

अल नीनो सक्रिय होने की आशंकाओं के बीच एक अच्छी खबर है कि भारत के समुद्री क्षेत्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून अच्छी गति से आगे बढ़ रहा है। दरअसल, देश के मैदानी क्षेत्रों में जबरदस्त गर्मी की वजह से मानसून को तेजी से आगे बढ़ने के लिए उपयुक्त मौसमी दशाएं बनी हुई हैं।

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ मानसून 

सोमवार, 18 मई को दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के अधिकतर हिस्सों, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों तक आगे बढ़ गया है।

26 मई तक केरल पहुंच सकता है मानसून 

आइएमडी के आधिकारिक पूर्वानुमान के अनुसार, करीब 26 मई को मानसून केरल तट से टकरा सकता है। हालांकि, केरल में मानसून के पहुंचने की समयावधि में दो-चार दिन आगे-पीछे का अंतर हो सकता है।मानसून के आगे बढ़ने की इस अच्छी सूचना के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अपने आधिकारिक पूर्वानुमान में कहा है कि इस पूरे सप्ताह मध्य भारत के मैदानी इलाकों में भीषण लू चलने के आसार हैं।मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। मध्यप्रदेश में लू अभी और जोर पकड़ सकती है। कमोबेश यही स्थिति पूरे उत्तरप्रदेश में भी बनने की आशंका है।

सोमवार को आइएमडी की ओर से जारी आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 से लेकर 46.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। हरियाली वाले भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में भी दिन के समय जबरदस्त गर्मी महसूस की गई।आइएमडी की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। 19 और 20 मई को भी कमोबेश यही मौसमी स्थिति बने रहने के आसार हैं।

आग उगल रहा सूरज

  • मध्यप्रदेश का अधिकतम तापमान 42 से 46.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज

  • सोमवार को इस सीजन का सबसे अधिक औसत अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

  • खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म क्षेत्रों में शामिल रहे

प्रदेश में सर्वाधिक तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर

तापमान

खजुराहो

46.8

नौगांव

46

सागर

45.5

रतलाम

45.4

दतिया

45.3

खंडवा

45.1

श्योपुर

45

दमोह

44.8

रीवा

44.7

मंडला

44.5

गुना

44.5

रायसेन

44.4

इंदौर

44.3

जबलपुर

44.2

खरगौन

44.2

भोपाल

44

उज्जैन

44

टीकमगढ़

44

ग्वालियर

43.7

 

Related to this topic: