Breaking News
  • सूर्यकुमार की छुट्टी, श्रेयस टी20 के नए कप्तान, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री
  • मानसून गोवा तक पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ देर से पहुंचने का अनुमान: केरलम में आज बारिश का रेड अलर्ट
  • गाजियाबाद में दूध व्यापारी की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में अरेस्ट, 50 हजार का इनाम था
  • MP में 60Km/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी, गुना-सीहोर समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
  • ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी आज: स्वर्ण मंदिर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात
  • दिल्ली: पुष्प विहार इलाके में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार
  • लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने अपनी सरकारी सुरक्षा को वापस किया

होम > देश

Namo Bharat Train Update

नमो भारत में बढ़ी भीड़ तो NCRTC ने लिया बड़ा फैसला, पीक आवर्स में बढ़ेंगे 8 अतिरिक्त फेरे

दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर बढ़ती भीड़ के बीच NCRTC ने नमो भारत ट्रेन के 8 अतिरिक्त फेरे बढ़ाने का फैसला लिया है। पीक आवर्स में दो नई ट्रेनें भी ट्रैक पर उतारी जाएंगी।


नमो भारत में बढ़ी भीड़ तो ncrtc ने लिया बड़ा फैसला पीक आवर्स में बढ़ेंगे 8 अतिरिक्त फेरे

Namo Bharat Train |

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। बढ़ती भीड़ और लगातार बढ़ रही मांग के बीच NCRTC अब नमो भारत ट्रेन के अतिरिक्त फेरे शुरू करने जा रहा है। पीक आवर्स में यात्रियों को लंबा इंतजार न करना पड़े, इसके लिए आठ नए फेरे जोड़े जाएंगे। इसके साथ ही दो नई ट्रेनें भी कॉरिडोर पर उतारी जाएंगी। रोजाना एक लाख से ज्यादा यात्रियों के सफर करने के बाद NCRTC ने यह फैसला लिया है, जिससे आने वाले दिनों में यात्रा और सुगम होने की उम्मीद है।

सुबह-शाम के व्यस्त समय में बढ़ेंगी सेवाएं

नई सेवाएं खास तौर पर उन घंटों में चलाई जाएंगी जब यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा रहती है। सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच अतिरिक्त फेरे उपलब्ध रहेंगे। इससे ऑफिस जाने और लौटने वाले यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। एनसीआरटीसी के मुताबिक, ये अतिरिक्त सेवाएं सराय काले खां से मेरठ साउथ स्टेशन के बीच संचालित की जाएंगी।

भीड़ बढ़ी तो ट्रैक पर उतारी जाएंगी नई ट्रेनें

कॉरिडोर पर लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए सिर्फ फेरे ही नहीं बढ़ाए जा रहे, बल्कि दो अतिरिक्त नमो भारत ट्रेनें भी संचालन में लाई जाएंगी। इस कदम का मकसद यात्रियों पर दबाव कम करना और ट्रेनों के बीच का अंतर घटाना है। बीते कुछ महीनों में इस रूट पर यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है, जिसके बाद संचालन व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत महसूस की गई।

रोजाना 1 लाख से ज्यादा लोग कर रहे सफर

दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर अब NCR क्षेत्र की सबसे व्यस्त रैपिड रेल सेवाओं में शामिल होता जा रहा है। रोजाना एक लाख से ज्यादा यात्री इस सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं। यही वजह है कि कॉरिडोर पर ट्रेन संचालन और फ्रीक्वेंसी लगातार बढ़ाई जा रही है। यात्रियों का कहना है कि नमो भारत ट्रेन ने सड़क ट्रैफिक और लंबी यात्रा के समय को काफी हद तक कम किया है।

हाई स्पीड कनेक्टिविटी पर NCRTC का फोकस

नमो भारत ट्रेन को तेज रफ्तार और आधुनिक कनेक्टिविटी के लिए डिजाइन किया गया है। यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने में सक्षम है, जिससे दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा समय में बड़ा बदलाव आया है। अब बढ़ती मांग के बीच NCRTC कॉरिडोर की क्षमता बढ़ाने और यात्रियों को बेहतर अनुभव देने पर लगातार काम कर रहा है।

Related to this topic: