WhatsApp प्रयोग करने वालों के लिए सरकार की चेतावनी

भारत सरकार ने WhatsApp वेब यूजर्स के लिए जारी किया अलर्ट, अकाउंट हैक कर पढ़े जा सकते हैं निजी मैसेज

गृह मंत्रालय की I4C ने WhatsApp Web को लेकर साइबर सुरक्षा सलाह जारी की है। कार्यालय और सार्वजनिक कंप्यूटर पर लॉगिन छोड़ने से अकाउंट हैक होने और निजी संदेशों के दुरुपयोग का खतरा है।

By : हितेंद्र शर्मा
भारत सरकार ने WhatsApp वेब यूजर्स के लिए जारी किया अलर्ट, अकाउंट हैक कर पढ़े जा सकते हैं निजी मैसेज

अगर आप ऑफिस, साइबर कैफे या किसी दूसरे के कंप्यूटर पर WhatsApp Web इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाइए, केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने 18 नवंबर 2026 को WhatsApp के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर नई साइबर सुरक्षा सलाह जारी की है । इसमें आधिकारिक, गोपनीय और संवेदनशील काम के लिए WhatsApp Web के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी गई है।  

I4C की राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई (NCTAU) के मुताबिक किसी दूसरे व्यक्ति के हाथ में WhatsApp Web का सक्रिय लॉगिन सत्र पहुंचने पर वह आपके निजी मैसेज पढ़ सकता है । इतना ही नहीं, वह आपके अकाउंट से दूसरों को संदेश भेजकर आपकी पहचान का इस्तेमाल ठगी, फिशिंग और धोखाधड़ी के लिए कर सकता है, आपके कॉन्टैक्ट और ग्रुप चैट भी उसके निशाने पर हो सकते हैं।

सिर्फ ब्राउजर बंद करना काफी नहीं

एडवाइजरी में खास तौर पर ऑफिस के कंप्यूटर, साझा सिस्टम और सार्वजनिक कंप्यूटर पर WhatsApp Web इस्तेमाल करने को लेकर सावधानी बरतने को कहा गया है ।सरकार ने स्पष्ट किया है कि WhatsApp Web इस्तेमाल करने के बाद केवल ब्राउजर की विंडो या टैब बंद करना लॉगआउट नहीं माना जाएगा ।  हर बार इस्तेमाल के बाद मैन्युअल तरीके से लॉगआउट करना जरूरी है।

I4C ने बताई ये जरूरी सावधानियां

  • सार्वजनिक कंप्यूटर, साइबर कैफे और दूसरे के कंप्यूटर पर WhatsApp Web इस्तेमाल करने से बचें।

  • अगर जरूरी हो तो भरोसेमंद कंप्यूटर पर Incognito या Private Browsing मोड का इस्तेमाल करें।

  • हर बार काम पूरा होने पर मैन्युअली लॉगआउट करें।

  • WhatsApp की Linked Devices सेटिंग में जाकर अनजान डिवाइस और सक्रिय सेशन हटाएं।

  • मोबाइल और कंप्यूटर का ऑपरेटिंग सिस्टम, ब्राउजर और सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर अपडेट रखें।

  • अनजान फाइल और संदिग्ध डाउनलोड से बचें।

  • अपने अकाउंट से भेजे गए अनजान मैसेज या असामान्य गतिविधियों पर नजर रखें।

पहले भी सामने आ चुके हैं WhatsApp अकाउंट हैक के मामले

I4C ने जून और अगस्त 2026 में भी WhatsApp अकाउंट के जरिए होने वाली बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी को लेकर चेतावनी दी थी, इसमें साइबर अपराधी RBI या कंपनी के जरूरी दस्तावेजों के नाम पर ZIP फाइल भेजते थे । इन फाइलों में मौजूद खतरनाक सॉफ्टवेयर कंप्यूटर में इंस्टॉल होने के बाद WhatsApp Web के सक्रिय सेशन को अपने कब्जे में ले सकता था। 

इस तरीके से ठग कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के WhatsApp अकाउंट का इस्तेमाल कर कर्मचारियों को फर्जी भुगतान निर्देश भेजते थे । अगस्त में जारी सरकारी जानकारी के अनुसार, I4C ने ऐसे अभियान से जुड़े 58 हजार से अधिक संभावित पीड़ितों को SMS के जरिए अलर्ट किया था और 10 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित रखने में मदद की थी। 

भारत में बढ़ रही साइबर घटनाएं

साइबर अपराध का खतरा कितना बढ़ रहा है इसका अंदाजा CERT-In के आंकड़ों से लगाया जा सकता है,  मार्च 2026 में संसद में दी गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2025 में देश में 29,44,248 साइबर सुरक्षा घटनाएं दर्ज और ट्रैक की गईं ।  वर्ष 2024 में यह आंकड़ा 20,41,360 और 2023 में 15,92,917 था।

 

संबंधित सामग्री

 पश्चिम बंगाल का नाम होगा पश्चिम बंगा? 9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव आएगा

पश्चिम बंगाल का नाम होगा पश्चिम बंगा? 9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव आएगा

पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने राज्य का नाम पश्चिम बंगा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव आएगा। क्या है राज्य का नाम बदलने की प्रक्रिया?

Nov 24, 2026
 SP पर लगाया था 1 रुपये का जुर्माना, बिहार के जज की कानून की समझ पर सुप्रीम कोर्ट ने हैरानी जताई

SP पर लगाया था 1 रुपये का जुर्माना, बिहार के जज की कानून की समझ पर सुप्रीम कोर्ट ने हैरानी जताई

बिहार के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार ने एसपी को अवमानना का दोषी ठहराकर 1 रुपये का जुर्माना लगाया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने उनके अधिकार क्षेत्र और कानूनी समझ पर सवाल उठाए हैं।

Nov 23, 2026
Share Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1484 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावट; टाटा स्टील पर प्रभाव

Share Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1484 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावट; टाटा स्टील पर प्रभाव

भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स 1484 अंक टूटकर 82,436 पर बंद, निफ्टी 25,350 के करीब। जानें बाजार गिरने की वजह, टाटा स्टील और बैंकिंग शेयरों का हाल।

Nov 23, 2026
JWALA MK-1 का पोखरण में सफल परीक्षण, 5 KM तक ड्रोन को करेगा नष्ट

JWALA MK-1 का पोखरण में सफल परीक्षण, 5 KM तक ड्रोन को करेगा नष्ट

भारत की निजी रक्षा कंपनी IG Defence ने पोखरण में स्वदेशी JWALA MK-1 काउंटर-ड्रोन मिसाइल का परीक्षण किया। AI आधारित GRID सिस्टम से लैस यह मिसाइल 5 किलोमीटर तक के हवाई खतरों से निपटने के लिए बनाई गई है।

Nov 23, 2026
Mahtari Shakti Loan: बिना गारंटी 25,000 रुपये तक लोन! छत्तीसगढ़ की महिलाएं ऐसे उठाएं महतारी शक्ति योजना का फायदा

Mahtari Shakti Loan: बिना गारंटी 25,000 रुपये तक लोन! छत्तीसगढ़ की महिलाएं ऐसे उठाएं महतारी शक्ति योजना का फायदा

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी शक्ति ऋण योजना में बिना गारंटी 25,000 रुपये तक लोन मिलेगा। जानें पात्रता, दस्तावेज, ब्याज दर और आवेदन प्रक्रिया।

Nov 23, 2026