बिहार के जज पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

SP पर लगाया था 1 रुपये का जुर्माना, बिहार के जज की कानून की समझ पर सुप्रीम कोर्ट ने हैरानी जताई

बिहार के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार ने एसपी को अवमानना का दोषी ठहराकर 1 रुपये का जुर्माना लगाया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने उनके अधिकार क्षेत्र और कानूनी समझ पर सवाल उठाए हैं।

By : हितेंद्र शर्मा
 SP पर लगाया था 1 रुपये का जुर्माना, बिहार के जज की कानून की समझ पर सुप्रीम कोर्ट ने हैरानी जताई

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार के एक अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार के काम करने के तरीके पर कड़ी टिप्पणी की, मामला एक पुलिस अधीक्षक (SP) को अदालत की अवमानना का दोषी ठहराकर 1 रुपये का जुर्माना लगाने से जुड़ा है । सुप्रीम कोर्ट ने जज के अधिकार क्षेत्र और कानून की समझ पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक न्यायिक अधिकारी को अपनी शक्तियों और उनके दायरे की जानकारी होनी चाहिए। 

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही थी, इस दौरान जस्टिस बागची ने जज के वकील से कहा कि वे अपने मुवक्किल को 'बाहुबली' की तरह व्यवहार नहीं करने की सलाह दें। पीठ ने यह भी कहा कि जज को पहले कानून के प्रावधानों को ठीक से समझना चाहिए।

FIR दर्ज नहीं करना अदालत के सामने अपराध नहीं

जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 384 और पुरानी दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 345 का जिक्र किया । उन्होंने कहा कि इन प्रावधानों का इस्तेमाल अदालत के सामने किए गए अपराधों के मामलों में होता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कोई अदालत में किसी को थप्पड़ मारता है, न्यायालय का अपमान करता है या अदालत के आदेश के बावजूद कोर्टरूम छोड़ने से मना करता है, तो यह अदालत के सामने किया गया अपराध हो सकता है लेकिन अदालत के निर्देश के बावजूद किसी अधिकारी द्वारा FIR दर्ज नहीं करना इस श्रेणी में नहीं आता।

पीठ ने कहा कि जज ने जिस तरह एसपी को बुलाकर उसी दिन दोषी ठहराया और जुर्माना लगाया, उससे उनके अधिकार क्षेत्र को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। जस्टिस बागची ने कहा, ''आपको अपने अधिकार क्षेत्र का पता होना चाहिए। बहुत हो गई मनमानी''

क्या है पूरा मामला?

यह मामला रोहतास जिले के सासाराम में तैनात रहे अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-IV अनिल कुमार से जुड़ा है, उन्होंने 2023 के एक आपराधिक मामले में दिए गए फैसले के दौरान पुलिस को एक व्यक्ति के खिलाफ झूठी गवाही से जुड़े मामले में FIR दर्ज करने का निर्देश दिया था । बाद में आदेश का पालन करने में देरी और कथित अवहेलना को लेकर उन्होंने तत्कालीन रोहतास एसपी रौशन कुमार के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू की।  सितंबर 2026 में उन्होंने एसपी को दोषी ठहराते हुए एक रुपये का सांकेतिक जुर्माना लगाया। रौशन कुमार अब सारण जिले में एसपी के पद पर तैनात हैं।

पटना हाईकोर्ट ने भी उठाए थे सवाल

 पटना हाईकोर्ट के आदेश में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की कार्रवाई पर सवाल उठाए गए थे, हाईकोर्ट ने इस पूरे घटनाक्रम को असामान्य बताते हुए संबंधित रिकॉर्ड और रिपोर्ट तलब की थी। हाईकोर्ट ने यह भी सवाल उठाया था कि मूल आपराधिक मामले में फैसला सुनाने के बाद जज संबंधित कार्रवाई में आगे आदेश कैसे दे रहे थे इसके बाद अनिल कुमार ने हाईकोर्ट की टिप्पणियों को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। 

संबंधित सामग्री

 पश्चिम बंगाल का नाम होगा पश्चिम बंगा? 9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव आएगा

पश्चिम बंगाल का नाम होगा पश्चिम बंगा? 9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव आएगा

पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने राज्य का नाम पश्चिम बंगा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव आएगा। क्या है राज्य का नाम बदलने की प्रक्रिया?

Nov 24, 2026
भारत सरकार ने WhatsApp वेब यूजर्स के लिए जारी किया अलर्ट, अकाउंट हैक कर पढ़े जा सकते हैं निजी मैसेज

भारत सरकार ने WhatsApp वेब यूजर्स के लिए जारी किया अलर्ट, अकाउंट हैक कर पढ़े जा सकते हैं निजी मैसेज

गृह मंत्रालय की I4C ने WhatsApp Web को लेकर साइबर सुरक्षा सलाह जारी की है। कार्यालय और सार्वजनिक कंप्यूटर पर लॉगिन छोड़ने से अकाउंट हैक होने और निजी संदेशों के दुरुपयोग का खतरा है।

Nov 23, 2026
Share Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1484 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावट; टाटा स्टील पर प्रभाव

Share Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1484 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावट; टाटा स्टील पर प्रभाव

भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स 1484 अंक टूटकर 82,436 पर बंद, निफ्टी 25,350 के करीब। जानें बाजार गिरने की वजह, टाटा स्टील और बैंकिंग शेयरों का हाल।

Nov 23, 2026
JWALA MK-1 का पोखरण में सफल परीक्षण, 5 KM तक ड्रोन को करेगा नष्ट

JWALA MK-1 का पोखरण में सफल परीक्षण, 5 KM तक ड्रोन को करेगा नष्ट

भारत की निजी रक्षा कंपनी IG Defence ने पोखरण में स्वदेशी JWALA MK-1 काउंटर-ड्रोन मिसाइल का परीक्षण किया। AI आधारित GRID सिस्टम से लैस यह मिसाइल 5 किलोमीटर तक के हवाई खतरों से निपटने के लिए बनाई गई है।

Nov 23, 2026
Mahtari Shakti Loan: बिना गारंटी 25,000 रुपये तक लोन! छत्तीसगढ़ की महिलाएं ऐसे उठाएं महतारी शक्ति योजना का फायदा

Mahtari Shakti Loan: बिना गारंटी 25,000 रुपये तक लोन! छत्तीसगढ़ की महिलाएं ऐसे उठाएं महतारी शक्ति योजना का फायदा

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी शक्ति ऋण योजना में बिना गारंटी 25,000 रुपये तक लोन मिलेगा। जानें पात्रता, दस्तावेज, ब्याज दर और आवेदन प्रक्रिया।

Nov 23, 2026