Breaking News
  • सूर्यकुमार की छुट्टी, श्रेयस टी20 के नए कप्तान, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री
  • मानसून गोवा तक पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ देर से पहुंचने का अनुमान: केरलम में आज बारिश का रेड अलर्ट
  • गाजियाबाद में दूध व्यापारी की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में अरेस्ट, 50 हजार का इनाम था
  • MP में 60Km/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी, गुना-सीहोर समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
  • ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी आज: स्वर्ण मंदिर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात
  • दिल्ली: पुष्प विहार इलाके में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार
  • लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने अपनी सरकारी सुरक्षा को वापस किया

होम > देश

Chandranath Rath: एयरफोर्स से राजनीति तक

भारतीय वायुसेना में ‘एविएशन इंजन ट्रेड’ से जुड़े थे चंद्रनाथ रथ, भेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी की अनसुनी कहानी

बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद अब उनके भारतीय वायुसेना से जुड़े केरियर की भी चर्चा हो हैं। जानिए उनका पूरा बैकग्राउंड।


भारतीय वायुसेना में ‘एविएशन इंजन ट्रेड’ से जुड़े थे चंद्रनाथ रथ  भेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी की अनसुनी कहानी

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता Suvendu Adhikari के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद अब उनके जीवन से जुड़ी कई ऐसी जानकारियां सामने आ रही हैं, जो अब तक सार्वजनिक चर्चा में नहीं थीं। पूर्व भारतीय वायुसेना कर्मी रहे चंद्रनाथ रथ सिर्फ राजनीतिक सहयोगी नहीं थे, बल्कि एयरफोर्स के टेक्निकल विंग में काम कर चुके प्रशिक्षित कर्मी भी थे।

राजनीति में सक्रिय होने से पहले उन्होंने भारतीय वायुसेना में लंबी सेवा दी थी। अब उनके साथ ट्रेनिंग कर चुके पूर्व साथियों के संदेश सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं, जिनमें उनके सैन्य जीवन और तकनीकी भूमिका की जानकारी साझा की जा रही है। इससे चंद्रनाथ रथ की हत्या का मामला सिर्फ राजनीतिक हत्या नहीं, बल्कि एक पूर्व सैनिक की दुखद हत्या के रूप में भी देखा जा रहा है।

एयरफोर्स में किस भूमिका में थे चंद्रनाथ रथ?

सामने आई जानकारी के अनुसार चंद्रनाथ रथ भारतीय वायुसेना में “Aviation Engine Trade” से जुड़े थे। बताया गया है कि TT Cell परीक्षा के बाद उन्हें यह तकनीकी ट्रेड मिला था। एयरफोर्स में यह विभाग लड़ाकू और अन्य विमानों के इंजन मेंटेनेंस और टेक्निकल सिस्टम से जुड़ा माना जाता है। उनके एक पूर्व कोर्स-मेट ने सोशल मीडिया पर लिखा,

Very pathetic. I lost one of my basic course-mates.

पोस्ट में यह भी बताया कि चंद्रनाथ रथ ने वर्ष 2018 में महाराष्ट्र के नासिक स्टेशन से समयपूर्व सेवानिवृत्ति (Premature Retirement) ली थी।

 जानकारी के मुताबिक चंद्रनाथ रथ का जन्म 11 अगस्त 1984 को हुआ था। उनके पिता का नाम ओंकार पदा रथ बताया गया है। उनका पैतृक गांव कुलूप (KULUP) है, जो पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के चांदीपुर क्षेत्र में स्थित है। बताया जा रहा है कि सेना से रिटायरमेंट के बाद वे सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हो गए थे। बाद में वे शुभेंदु अधिकारी की टीम से जुड़े और धीरे-धीरे उनके सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में शामिल हो गए।

कैसे बढ़ा राजनीतिक कद?

चंद्रनाथ रथ संगठन प्रबंधन, कार्यक्रम समन्वय और स्थानीय नेटवर्किंग में मजबूत पकड़ रखते थे। यही कारण था कि शुभेंदु अधिकारी के भाजपा में आने के बाद भी वे लगातार उनके साथ बने रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उनकी पहचान एक अनुशासित और शांत स्वभाव वाले पूर्व सैनिक की थी। कई स्थानीय कार्यकर्ता उन्हें “सिस्टम संभालने वाला बैकएंड चेहरा” भी बताते थे।

हत्या के बाद बंगाल की राजनीति में भूचाल

चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में भूचाल आ गया है। भाजपा ने इसे सुनियोजित हमला बताया है, जबकि टीएमसी ने सीबीआई से जांच कराने की मांग की है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
 

Related to this topic: