Breaking News
  • पीलीभीत में मुठभेड़: एक लाख रुपये का इनामी शूटर सरबजीत ढेर, दरोगा और सिपाही घायल
  • एमपी में 65 DSP स्तर के अधिकारियों के तबादले, बालाघाट हॉक फोर्स में 18 अफसरों की तैनाती
  • छिंदवाड़ा में आकाशीय बिजली से एक ही परिवार के सात सदस्य झुलसे, उपचार के दौरान युवती की मौत
  • CM शुभेंदु का एलान: BJP कार्यकर्ता की हत्या के सभी 51 आरोपी होंगे गिरफ्तार
  • मन की बात में बोले पीएम मोदी: 'समुद्र से लेकर आकाश तक हमारा भारत सुरक्षित और आत्मनिर्भर'
  • केतन मर्डर केस में अहम खुलासा, सिया ने गूगल पर सर्च किया डेथ पॉइंट

होम > देश

Chamba Road Accident: 4 Killed After Alto Falls

हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा: चंबा के चुराह में खाई में गिरी ऑल्टो कार, 4 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह में ऑल्टो कार गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक शादी समारोह से लौट रहे थे।


हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा चंबा के चुराह में खाई में गिरी ऑल्टो कार 4 लोगों की मौत

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जिले के चुराह उपमंडल में नकरोड़-हिमगिरि डैम साइड सड़क पर एक ऑल्टो के10 कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

शादी समारोह से लौट रहे थे कार सवार

जानकारी के अनुसार, ऑल्टो के10 कार (एचपी44ए-0494) में सवार चार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद कार बैरासियूल नदी क्षेत्र में जा पहुंची। दुर्घटना की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और शव घटनास्थल के आसपास दूर-दूर तक बिखर गए। 

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस और अन्य बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। 

चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि एसएचओ तीसा के नेतृत्व में पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Related to this topic: