Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

PM Kisan 24th Installment payment Update

PM-Kisan की 24वीं किस्त का इंतजार, जानें कब किसानों के खाते में 2000 कब आएंगे?

प्रधानमंत्री किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार करोड़ों किसान कर रहे हैं। अब किसानों के लिए नया अपडेट सामने आया है। फिलहाल सरकार ने किस्त जारी करने की तारीख घोषित नहीं की है।


pm-kisan की 24वीं किस्त का इंतजार जानें कब किसानों के खाते में 2000 कब आएंगे

PM Kisan Samman Nidhi Installment Updates |

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के तहत अगली किस्त को लेकर किसानों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। 20 जून 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली से 23वीं किस्त जारी की थी। उस दौरान 9.44 करोड़ किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) के जरिए 18,880 करोड़ रुपये भेजे गए थे। अब किसानों की नजर 24वीं किस्त पर है। हालांकि इसकी आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।

योजना के तय चक्र के अनुसार दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच जारी की जाती है। इसी आधार पर विभिन्न रिपोर्टों में नवरात्रि के आसपास भुगतान की संभावना जताई जा रही है, लेकिन सरकार की ओर से इसकी पुष्टि अभी नहीं की गई है।

eKYC पूरा नहीं किया तो अटक सकती है किस्त

PM-Kisan योजना का लाभ लेने के लिए eKYC अनिवार्य है। जिन किसानों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें अगली किस्त मिलने में परेशानी आ सकती है। किसान PM-Kisan मोबाइल ऐप के फेस ऑथेंटिकेशन फीचर से घर बैठे eKYC कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

ई-केवाईसी पूरा होने के बाद ही किस्त की राशि आधार से जुड़े बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। इसलिए लाभार्थियों को सलाह दी जाती है कि अगली किस्त से पहले अपने दस्तावेज और बैंक खाते की जानकारी अपडेट जरूर जांच लें।

ऐसे मिलती है योजना की राशि

PM-Kisan योजना के तहत पात्र छोटे और सीमांत किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी अगस्त से नवंबर और तीसरी दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है।

किस्त का स्टेटस ऐसे करें चेक

किसान अपनी किस्त की स्थिति PM-Kisan पोर्टल या मोबाइल ऐप पर पंजीकरण संख्या दर्ज करके देख सकते हैं। वहीं किसी भी समस्या की स्थिति में पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की सुविधा भी उपलब्ध है। फिलहाल 24वीं किस्त की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है और सरकार की ओर से तारीख तय होने के बाद ही भुगतान शुरू होगा।

Related to this topic: