Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

भारतीय शेयर बाजार में तेजी

शेयर बाजार में लौटी तेजी: सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 23,500 के पार

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी आई। सेंसेक्स 400 अंक बढ़कर 75,200 पर और निफ्टी 23,500 के पार पहुंचे। IT और ऑटो शेयरों में अच्छी खरीदारी हुई।


शेयर बाजार में लौटी तेजी सेंसेक्स 400 अंक उछला निफ्टी 23500 के पार

मंगलवार, 15 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सेंसेक्स करीब 400 अंक चढ़कर 75,200 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी में करीब 100 अंकों की बढ़त है और यह 23,500 के आसपास कारोबार कर रहा है।शुरुआती कारोबार में IT और ऑटो शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं सरकारी बैंकों के शेयरों पर दबाव है और इस सेक्टर में बिकवाली ज्यादा नजर आ रही है।

एशियाई बाजारों से मिला-जुला संकेत

भारतीय बाजार को एशियाई बाजारों से मिलेजुले संकेत मिले हैं। जापान का निक्केई करीब 0.93% ऊपर है, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.14% चढ़ा है। दूसरी ओर हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग करीब 0.32% नीचे कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले सोमवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जोन्स 152 अंक, नैस्डैक 147 अंक और S&P 500 करीब 37 अंक नीचे रहा। इसके बावजूद मंगलवार को भारतीय बाजार में शुरुआती खरीदारी देखने को मिल रही है।

FII की बिकवाली बनी चिंता

बाजार में तेजी के बावजूद विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी है। पिछले 7 दिनों में FII/FPI ने 1,952 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DII ने इस दौरान करीब 4,503 करोड़ रुपए की खरीदारी की है।इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 121 अंक गिरकर बंद हुआ था। अब मंगलवार की शुरुआती तेजी में IT और ऑटो शेयरों की खरीदारी अहम भूमिका निभा रही है। हालांकि, बाजार की आगे की चाल के लिए FII की गतिविधि और सेक्टरल खरीदारी पर नजर रहेगी।

Related to this topic: