Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > मनोरंजन

Mirzapur Movie: Munna Bhaiya Returns

Mirzapur Movie Promo: मुन्ना भैया का नया अवतार देख बढ़ी हलचल, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का प्रोमो जारी

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए प्रोमो में मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित का दमदार अंदाज नजर आया। 4 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ी।


mirzapur movie promo मुन्ना भैया का नया अवतार देख बढ़ी हलचल ‘मिर्जापुर द मूवी’ का प्रोमो जारी

Mirzapur The Movie Promo Release |

मनोरंजन। वेबसीरीज में तहलका मचाने वाली ‘मिर्जापुर’ की दुनिया अब ओटीटी से निकलकर बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने दिव्येंदु के मुन्ना भैया और अली फजल के गुड्डू पंडित के नए प्रोमो जारी किए हैं।

दोनों किरदार अपने पुराने तेवर और दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। प्रोमो सामने आने के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

मुन्ना भैया के पुराने अंदाज में दिखा दम

दरअसल, मेकर्स ने सोशल मीडिया पर दिव्येंदु के किरदार मुन्ना भैया का नया प्रोमो शेयर किया है। वीडियो में मुन्ना भैया का वही पुराना स्वैग, दबदबा और एक्शन वाला अंदाज देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने प्रोमो के साथ लिखा,' मुन्ना भैया साक्षात A(LIVE). बड़े पर्दे पर मुन्ना भैया से मिलिए।' इस प्रोमो ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। अब दर्शक यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि फिल्म में मुन्ना भैया की कहानी किस मोड़ पर पहुंचती है।

गुड्डू पंडित का भी दिखा बेबाक अंदाज

मुन्ना भैया के साथ ही अली फजल के किरदार गुड्डू पंडित का भी नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें गुड्डू भैया का गुस्सा, बेबाकी और दबदबा साफ नजर आ रहा है। यह वही अंदाज है, जिसने ‘मिर्जापुर’ में गुड्डू पंडित के किरदार को दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई है। वहीं, गुड्डू के प्रोमो के साथ मेकर्स ने लिखा, 'इनका जब मन करेगा आएंगे, जब मन करेगा जाएंगे। बड़े पर्दे पर गुड्डू भैया से मिलिए।'

फैंस को अब मुन्ना और गुड्डू की टक्कर का इंतजार

‘मिर्जापुर’ की पिछली कहानी में मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित के बीच दुश्मनी ने कहानी को अलग मोड़ दिया था। ऐसे में दोनों के नए अवतार सामने आने के बाद फैंस यह जानने को उत्सुक हैं कि फिल्म में दोनों किरदारों के बीच क्या देखने को मिलेगा। ओटीटी पर लोकप्रिय हो चुकी ‘मिर्जापुर’ की कहानी पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। फिल्म में इस चर्चित दुनिया के कई लोकप्रिय किरदारों को बड़े स्तर पर पेश किया जाएगा।

फिल्म की टीम और रिलीज

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। फिल्म की कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। अब फैंस की नजर 4 सितंबर 2026 पर है, जब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Related to this topic: