shooters held over plot against Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan Firing Planning: अमिताभ बच्चन के घर फायरिंग की साजिश में दो शूटर अरेस्ट, क्या थी प्लानिंग

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अमिताभ बच्चन के घर फायरिंग की प्लानिंग के आरोप में दो शॉर्पशूटर विकास ठाकुर और दीपक सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों विदेश में बैठे गैंगस्टर के लिए काम करते थे।

By : संजय चतुर्वेदी
Amitabh Bachchan Firing Planning: अमिताभ बच्चन के घर फायरिंग की साजिश में दो शूटर अरेस्ट, क्या थी प्लानिंग

Two Shooters Arrest In Amitabh Bachchan Firing Plotting

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने अमिताभ बच्चन के घर के बाहर फायरिंग की साजिश का खुलासा करते हुए दो शॉर्पशूटर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम विकास ठाकुर और दीपक सिंह हैं। विकास जालंधर का रहने वाला है और दीपक तरनतारन का निवासी है। पुलिस के मुताबिक दोनों विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के इशारे पर काम कर रहे थे। स्पेशल सेल ने मुंबई पुलिस की मदद से दोनों को पकड़ा।

गैंगस्टर के निशाने पर क्यों थे अमिताभ

पुलिस सूत्रों का कहना है कि गैंगस्टर 1984 सिख विरोधी दंगों को लेकर अमिताभ के कथित बयान के कारण उन्हें निशाना बनाना चाहता था। अमिताभ बच्चन ने ऐसा कोई बयान देने से इनकार किया है। यानी साजिश का आधार एक ऐसा आरोप है, जिसे अभिनेता खुद खारिज कर चुके हैं।

दोनों शूटर्स को मिले थे अलग अलग काम

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों को अलग- अलग जिम्मेदारी दी गई थी। दीपक सिंह अमृतसर में 3 अक्टूबर को हुई इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंस मैड संधु की हत्या के मामेल में वांटेड था। इसी केस में उसके साथी पलविंदर सिंह उर्फ काका को पंजाब पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दीपक को मुंबई में ज्यादा समय तक रुकने को कहा गया था और उसे अमिताभ के घर के बाहर फायरिंग करनी थी।

इसके अलावा विकास ठाकुर जालंधर के न्यू गांधी नगर का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस के डेप्युटी कमिश्नर के मुताबिक उसे मुंबई से दिल्ली भेजा गया था। यहां उसे एक कारोबारी से रंगदारी मांगने के लिए उन पर फायरिंग करनी थी। इस हमले में दीपक क भी शामिल होना था। पुलिस ने वारदात से पहले ही विकास को पकड़ लिया और फिर मुंबई में कार्रवाई कर दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया।

अमिताभ पर क्या आरोप लगे थे

कुछ सिख संगठनों और 1984 के दंगोम की गवाह जगदीश कौर ने आरोप लगाया था कि 31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद अमिताभ ने दिल्ली के एम्स अस्पताल के बाहर भीड़ को उकसाया था। शिकायतकर्ताओं का दावा था कि  दूरदर्शन के लाइव प्रसारण में उन्होंने हाथ उठाकर भड़काऊ नारे लगाए थे। लेकिन इश कथित प्रसारण का कोई आधिकारिक वीडियो अब तक सार्वजनिक नहीं हुआ है।

बता दें कि अक्टूबर 2014 में सिख्स फॉर जस्टिस ने लॉस एंजिल्स की एक संघीय अदालत में इसी कथित बयान को लेकर अमिताभ के खिलाफ दीवानी मुकदमा दायर किया था। बच्चन ने इसका कानूनी रूप से खंडन किया। भारत की किसी भी जांच एजेंसी ने 1984 के दंगो में अमिताभ को कभी आरोपी नहीं बनाया और उनके खिलाफ कोई सबूत भी नहीं मिला।

जलसा को बम से उड़ाने की धमकी और दिलजीत का जिक्र

अमिताभ के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल 6 नवंबर को मिला था। इससे पहले 23 अक्टूबर को मुंबई की मेयर रितु तावड़े को भी एक धमकी भरा ईमेल आया था। इसमें बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की बात लिखी थी। उस धमकी के बाद अमिताभ बुलेटप्रूफ केबिन में नजर आए थे।

इतना ही नहीं 23 अक्टूबर के ईमेल में 1984 के सिख विरोधी दंगों का भी जिक्र था। इसमें लिखा था कि दिलजीत ने अमिताभ के पैर छुए थे, इसलिए उन पर हमला होगा और 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेस कोर्स में आत्मघाती हमले में उन्हें मारना है। ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस, डॉग स्क्वाड और बम स्क्वॉड की टीमें बीएमसी मुख्यालय पहुंची। मेयर और डिप्टी मेयर कार्यालय समेत कई चैंबर्स की तलाशी ली गई।

टाइगर श्रॉफ की कार पर भी हुई थी फायरिंग

इससे पहले 18 अक्टूबर को मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई थी। टाइगर फुटबॉल खेलकर जुहू इलाके से निकल रहे थे। तभी गोलियाँ चलाई गईं। टाइगर को गोली नहीं लगी। लेकिन उनका ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए। इस मामले में अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

संबंधित सामग्री

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन और धरती आबा अभियान से 6691 गांव जोड़े गए हैं। 733 करोड़ की मंजूरी, नए छात्रावास, एकलव्य स्कूल और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल हैं।

Nov 15, 2026
Farmer Benefit News: धरमजयगढ़ में किसानों को सौगात; 21 क्विंटल से कम धान बेचा तब भी मिलेगी पूरी राशि

Farmer Benefit News: धरमजयगढ़ में किसानों को सौगात; 21 क्विंटल से कम धान बेचा तब भी मिलेगी पूरी राशि

छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने किसानों को राहत देते हुए कहा कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वालों को भी कृषक उन्नति योजना में अंतर की राशि मिलेगी। यह व्यवस्था हर साल रहेगी।

Nov 15, 2026