अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को धमकी

अमिताभ बच्चन के बंगले को उड़ाने और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर हमले की धमकी, मुंबई पुलिस अलर्ट

मुंबई की मेयर रितु तावड़े के कार्यालय को मिले धमकी भरे ईमेल में अमिताभ बच्चन के जलसा बंगले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की बात कही गई। पुलिस जांच में जुटी है।

By : स्वदेश डेस्क
अमिताभ बच्चन के बंगले को उड़ाने और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर हमले की धमकी, मुंबई पुलिस अलर्ट

मुंबई में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के कुछ दिन बाद अब अमिताभ बच्चन और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को धमकी मिलने का मामला सामने आया है । मुंबई की मेयर रितु तावड़े के कार्यालय को भेजे गए ईमेल में अमिताभ के जुहू स्थित बंगले - जलसा, मेयर कार्यालय और दिलजीत के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। 

ईमेल में 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच हमले की बात कही गई है । भेजने वाले ने 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार और सिख-विरोधी हिंसा का जिक्र करते हुए हमले को बदले की कार्रवाई बताया है, हालांकि ईमेल भेजने वाले की पहचान और धमकी की विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं हुई है।

दिलजीत को धमकी देने की वजह भी बताई

ईमेल में दिलजीत दोसांझ को 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में होने वाले कॉन्सर्ट के दौरान निशाना बनाने की धमकी दी गई।  इसमें अमिताभ बच्चन के पैर छूने को भी इसकी वजह बताया गया है,। ये दावे ईमेल भेजने वाले के हैं, इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

मेयर कार्यालय और स्कूलों की जांच

धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने BMC मुख्यालय के अलग-अलग हिस्सों की तलाशी ली । पुलिस के मुताबिक जांच में वहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली । मुंबई के कुछ स्कूलों को भी धमकी भरे ईमेल मिलने की खबर है। पुलिस और साइबर सेल ईमेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटे हैं। 

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत की स्वदेशी प्रलय मिसाइल एक ही लॉन्चर से लगातार दो मिसाइलें दागने की क्षमता दिखा चुकी है। जानिए इसकी मारक क्षमता और खासियत।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026