प्रलय मिसाइल: एक लॉन्चर से दागीं 2 मिसाइलें

भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत की स्वदेशी प्रलय मिसाइल एक ही लॉन्चर से लगातार दो मिसाइलें दागने की क्षमता दिखा चुकी है। जानिए इसकी मारक क्षमता और खासियत।

By : हितेंद्र शर्मा
भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

नई दिल्लीः  भारत की स्वदेशी प्रलय मिसाइल एक ही लॉन्चर से लगातार दो मिसाइलें दागने की क्षमता का सफल परीक्षण कर चुकी है । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने यह परीक्षण 31 दिसंबर 2025 को ओडिशा के तट पर चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से किया था।  रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, दोनों मिसाइलों ने तय रास्ते पर उड़ान भरी और परीक्षण के सभी लक्ष्य पूरे किए ।

क्या है प्रलय मिसाइल की खासियत?

प्रलय जमीन से जमीन पर मार करने वाली कम दूरी की मिसाइल है, इसकी मारक क्षमता 150 से 500 किलोमीटर तक है । यह एक क्वासी-बैलेस्टिक मिसाइल है, यानी उड़ान के दौरान अपने रास्ते में बदलाव कर सकती है।

आम बैलेस्टिक मिसाइल एक तय रास्ते पर आगे बढ़ती है, जबकि प्रलय उड़ान के दौरान दिशा बदलने और लक्ष्य के पास पहुंचते समय रास्ता बदलने की क्षमता रखती है इससे दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम के लिए इसे रोकना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

सेना के लिए क्यों अहम है यह परीक्षण?

एक ही लॉन्चर से कम समय में दो मिसाइलें दागने की क्षमता को सैल्वो लॉन्च कहा जाता है, युद्ध के दौरान इससे अलग-अलग ठिकानों पर तेजी से हमले करने की क्षमता बढ़ सकती है।

प्रलय मिसाइल में अलग-अलग तरह के वॉरहेड लगाए जा सकते हैं। इसके विकास में हैदराबाद स्थित रिसर्च सेंटर इमारत और DRDO की दूसरी प्रयोगशालाओं ने काम किया है । इस परीक्षण को भारतीय सेना और वायुसेना के लिए अहम माना जा रहा है।  

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026