Breaking News
  • पन्ना में कुआं धंसा, मलबे में 5 मजदूर दबे:दो के शव बाहर निकाले गए, 3 को बचाने के लिए सर्च ऑपरेशन
  • सुप्रीम कोर्ट ने कचरा प्रबंधन को लेकर निगरानी कमेटी बनाई, हर जिले की वेबसाइट पर कलेक्टर देंगे रिपोर्ट
  • उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर AC बस पलट गई, हादसे में दरोगा-कैदी समेत 7 यात्रियों की मौत हो गई
  • देश में सबसे गर्म शहर यूपी का बांदा लगातार 8वें दिन 47°C पार, पंजाब में स्कूल-सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग बदली
  • अमेरिका का होर्मुज के पास ईरानी बोट्स पर हमला, सीजफायर के बीच मिसाइल साइट को भी निशाना बनाया
  • MP में ₹1 प्रति किलो महंगी हुई CNG, भोपाल में 94.75 रुपए पहुंची कीमत

होम > करियर

SSC GD Exam Chaos Prayagraj

SSC परीक्षा में सर्वर 'बैठा' तो फूटा छात्रों का गुस्सा, प्रयागराज में कंप्यूटर तोड़े और हाईवे जाम किया

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में SSC-GD परीक्षा के दौरान सर्वर फेल होने पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। कंप्यूटर तोड़े गए और प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर जाम लगा दिया गया।


ssc परीक्षा में सर्वर बैठा तो फूटा छात्रों का गुस्सा प्रयागराज में कंप्यूटर तोड़े और हाईवे जाम किया

SSC- GD Exam Server Down |

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की GD भर्ती परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी ने प्रयागराज में बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। परीक्षा शुरू होते ही सर्वर डाउन हुआ तो नाराज छात्रों ने परीक्षा केंद्र में तोड़फोड़ शुरू कर दी। गुस्साए अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर, कुर्सियां और क्लासरूम का सामान तोड़ डाला। इसके बाद सैकड़ों छात्र सड़क पर उतर आए और प्रयागराज-वाराणसी हाईवे जाम कर दिया। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालना पड़ा। हंगामे के बाद आज की परीक्षा रद्द कर दी गई है।

परीक्षा शुरू होते ही ठप पड़ गया सिस्टम

मामला सरायइनायत थाना क्षेत्र के अंदावा स्थित सुनीता सिंह सीता सिंह महाविद्यालय का है। यहां SSC-GD परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित होनी थी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे शुरू हुई। कुल 600 अभ्यर्थियों में से करीब 450 छात्र परीक्षा देने पहुंचे थे। लेकिन परीक्षा शुरू होते ही कंप्यूटर सर्वर ने काम करना बंद कर दिया। लगातार तकनीकी दिक्कत के बाद छात्र भड़क गए और परीक्षा केंद्र के अंदर ही विरोध शुरू कर दिया।

कंप्यूटर तोड़े, हाईवे पर लगाया जाम

गुस्साए छात्रों ने परीक्षा केंद्र के कई कंप्यूटर और फर्नीचर तोड़ दिए। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए प्रयागराज-वाराणसी हाईवे जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय प्रशासन को हालात संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सरायइनायत थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि तोड़फोड़ में शामिल छात्रों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

लगातार दूसरे दिन भड़के अभ्यर्थी

यह पहली बार नहीं है जब SSC परीक्षा को लेकर प्रयागराज में बवाल हुआ हो। 25 मई को भी आई-टेक जोन परीक्षा केंद्र पर सीटों से दोगुने अभ्यर्थी पहुंचने के बाद भारी हंगामा हुआ था। उस दिन भी छात्रों ने कंप्यूटर, CCTV, सर्वर, जैमर, AC और वाटर कूलर तक तोड़ दिए थे। इसके बाद जीटी रोड पर चक्काजाम कर दिया गया था। पुलिस ने उस दौरान लैपटॉप लेकर भाग रहे एक छात्र को हिरासत में भी लिया था।

परीक्षा एजेंसी पर उठे सवाल

SSC मध्य क्षेत्र ने परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी बेंगलुरु की एडूक्विटी करियर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड को दी थी। केंद्र प्रबंधन के मुताबिक, परीक्षा केंद्र पर 650 कंप्यूटर सिस्टम थे, लेकिन दूसरी और तीसरी शिफ्ट में क्षमता से कहीं ज्यादा अभ्यर्थियों को सेंटर आवंटित कर दिया गया। इसी वजह से परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई। केंद्र को इसकी सूचना भी परीक्षा से ठीक पहले ई-मेल के जरिए मिली थी।

कई शहरों में परीक्षाएं रद्द

SSC मध्य क्षेत्र पहले ही प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर और मुजफ्फरनगर के कुछ केंद्रों की परीक्षाएं रद्द कर चुका है। आयोग का कहना है कि प्रभावित छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा कराई जाएगी और नए एडमिट कार्ड जल्द जारी होंगे। बार-बार हो रही तकनीकी गड़बड़ियों और परीक्षा प्रबंधन की खामियों ने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और तैयारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related to this topic: