Breaking News
  • पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र सुभाष चंद्र बोस के वंशज चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की
  • जम्मू-कश्मीर के डोडा में कांपी धरती, 4.6 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया
  • बेनतीजा रही इस्लामबाद में हुई अमेरिका-ईरान की बातचीत , जेडी वेंस बोले- ईरान ने हमारी शर्तें नहीं मानी
  • PM मोदी ने सभी संसदीय दल के नेताओं को पत्र लिखकर महिला आरक्षण पर समर्थन मांगा
  • मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
  • बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए

होम > करियर

NEET UG 2026 Important Chapters for 650+ Score

NEET UG 2026: 20 दिन में 650+ स्कोर का टारगेट, इन जरूरी चैप्टर्स पर करें फोकस

NEET UG 2026 परीक्षा से पहले जानें 650+ स्कोर के लिए जरूरी चैप्टर्स। फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के टॉपिक से करें स्मार्ट रिवीजन।



neet ug 2026 20 दिन में 650+ स्कोर का टारगेट इन जरूरी चैप्टर्स पर करें फोकस

career News |

मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 अब बेहद करीब है। ऐसे में उम्मीदवारों के पास आखिरी 20 दिन बचे हैं, जो उनकी तैयारी को मजबूत करने के लिए बेहद अहम हैं। इतने बड़े सिलेबस को देखते हुए इस समय स्मार्ट रिवीजन और महत्वपूर्ण चैप्टर्स पर फोकस करना ही सफलता की कुंजी माना जा रहा है।

बायोलॉजी: सबसे ज्यादा स्कोरिंग सब्जेक्ट

NEET में बायोलॉजी का वेटेज करीब 50% होता है। कुल 180 सवालों में से 90 प्रश्न इसी विषय से पूछे जाते हैं। इसलिए इस सेक्शन पर मजबूत पकड़ बनाना जरूरी है।

बॉटनी के महत्वपूर्ण चैप्टर्स

  • पुष्पीय पौधों में लैंगिक प्रजनन
  • पादप जगत
  • प्रकाश संश्लेषण (उच्च पौधों में)
  • पौधों की आंतरिक संरचना
  • वंशागति एवं विविधता के सिद्धांत
  • कोशिका: जीवन की इकाई
  • पुष्पीय पौधों की आकृति विज्ञान
  • कोशिका चक्र एवं विभाजन

जूलॉजी के महत्वपूर्ण चैप्टर्स

  • वंशागति का आणविक आधार
  • बायोमॉलीक्यूल्स
  • इकोसिस्टम
  • जीव और जनसंख्या
  • बायोटेक्नोलॉजी
  • मानव कल्याण में सूक्ष्मजीव
  • ह्यूमन रिप्रोडक्शन
  • मानव स्वास्थ्य एवं रोग
  • एनिमल किंगडम
  • इवोल्यूशन
  • रिप्रोडक्टिव हेल्थ

फिजिक्स: कॉन्सेप्ट और न्यूमेरिकल पर फोकस

फिजिक्स को NEET का सबसे चुनौतीपूर्ण सेक्शन माना जाता है। इसमें 45 प्रश्न पूछे जाते हैं। इस विषय में कॉन्सेप्ट क्लियर होना बेहद जरूरी है।

फिजिक्स के महत्वपूर्ण चैप्टर्स

  • मॉडर्न फिजिक्स
  • करंट इलेक्ट्रिसिटी
  • सेमीकंडक्टर
  • इलेक्ट्रोस्टैटिक्स
  • मैग्नेटिज्म और मैटर
  • वेव ऑप्टिक्स
  • काइनेमेटिक्स
  • लॉज ऑफ मोशन
  • वर्क, एनर्जी और पावर
  • रोटेशनल मोशन

केमिस्ट्री: स्कोर बढ़ाने का आसान मौका

केमिस्ट्री में थ्योरी और न्यूमेरिकल का बैलेंस होता है, जिससे यह स्कोरिंग सब्जेक्ट बन जाता है।

केमिस्ट्री के महत्वपूर्ण चैप्टर्स

  • ऑर्गेनिक केमिस्ट्री (हाइड्रोकार्बन, एल्डिहाइड-कीटोन)
  • बायोमॉलीक्यूल्स
  • केमिकल बॉन्डिंग
  • पी-ब्लॉक एलिमेंट्स
  • डी और एफ ब्लॉक
  • थर्मोडायनामिक्स
  • इक्विलिब्रियम
  • सॉल्यूशंस

आखिरी 20 दिनों की स्ट्रैटेजी

  • रोजाना मॉक टेस्ट दें और एनालिसिस करें
  • NCERT किताबों को प्राथमिकता दें
  • कमजोर टॉपिक्स पर ज्यादा समय दें
  • रिवीजन नोट्स बनाकर पढ़ाई करें
  • समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें

NEET UG 2026 में सफलता के लिए इस समय स्मार्ट स्टडी और सही दिशा में मेहनत करना जरूरी है। सही चैप्टर्स पर फोकस करके 650+ स्कोर हासिल किया जा सकता है।

Related to this topic: