Breaking News
  • दो धड़ों में टूटी ममता की TMC, 60 विधायकों का बना अलग गुट, एमएलए दल के नेता चुने गए ऋतब्रत
  • 13 साल उम्र,3 साल में 700 लोगों ने रेप किया: ज्यादातर आरोपी पाकिस्तान मूल के, ब्रिटेन की संसद में ग्रूमिंग गैंग पीड़ितों की गवाही
  • ईरान का कुवैत-बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला: अमेरिका ने होर्मुज में ईरानी आइलैंड को निशाना बनाया
  • प्रयागराज में मां-बाप, बहन की हत्या बेटे ने की थी:करोड़ों के गहने लूटे, फिर बेटे का मर्डर उसके दोस्त ने किया
  • इंदौर नगर निगम के ड्रेनेज-सीवरेज प्रोजेक्ट: 92 करोड़ के फर्जी बिल घोटाले में ED ने पूर्व इंजीनियर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार किया
  • MP-UP समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश, जम्मू-कश्मीर में 3 जगह बादल फटा

होम > करियर

CGPSC Main Exam 2025: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी, 6 जून से शुरू होंगी परीक्षाएं

CGPSC ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 6 जून से 9 जून 2026 तक पांच संभागीय मुख्यालयों में आयोजित होगी।


cgpsc main exam 2025 राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी 6 जून से शुरू होंगी परीक्षाएं

CGPSC News |

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए यह अहम अपडेट है। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, मुख्य परीक्षा का आयोजन 6 जून से 9 जून 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा प्रदेश के पांच संभागीय मुख्यालयों में आयोजित होगी।

चार दिन तक दो पालियों में होगी परीक्षा

CGPSC मुख्य परीक्षा निर्धारित चार दिनों तक आयोजित की जाएगी। अधिकांश विषयों की परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

जानिए किस दिन कौन-सा पेपर होगा

6 जून 2026 को पहली पाली में भाषा और दूसरी पाली में निबंध का पेपर आयोजित किया जाएगा।

7 जून 2026 को सामान्य अध्ययन-I और सामान्य अध्ययन-II की परीक्षा होगी।

8 जून 2026 को सामान्य अध्ययन-III और सामान्य अध्ययन-IV के प्रश्नपत्र होंगे।

9 जून 2026 को सामान्य अध्ययन-V की परीक्षा केवल पहली पाली में आयोजित की जाएगी।

पांच संभागीय मुख्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्र

अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोग ने प्रदेश के पांच प्रमुख संभागीय मुख्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया है। परीक्षा अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और रायपुर के निर्धारित केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड पहले ही जारी किए जा चुके हैं

आयोग ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र 25 मई 2026 को जारी कर दिए गए थे। अभ्यर्थी CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

डाक या SMS से नहीं मिलेगी कोई सूचना

CGPSC ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। आयोग की ओर से एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे और न ही किसी प्रकार का SMS या व्यक्तिगत सूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

Related to this topic: