उप्र में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, ओमप्रकाश राजभर-दारा सिंह समेत चार नेता बने मंत्री

Update: 2024-03-05 12:09 GMT

लखनऊ। उप्र में योगी आदित्यनाथ की सरकार के दूसरे कार्यकाल का आज मंगलावर को पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने चार नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

 राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, भाजपा विधान परिषद सदस्य दारा सिंह चौहान, राष्ट्रीय लोकदल के विधायक अनिल कुमार और भाजपा के साहिबाबाद से विधायक सुनील शर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी समेत कई गण्यमान्य मौजूद रहे।

सबसे पहले राजभर ने ली शपथ - 

सबसे पहले सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मंत्री के रूप में शपथ ली। दूसरे नंबर पर एमएलसी दारा सिंह चौहान ने मंत्री पद की शपथ ली। तीसरे नंबर पर राष्ट्रीय लोकदल के अनिल कुमार और चौथे नंबर पर भाजपा के गाजियाबाद जिले की साहिबाबाद सीट से विधायक सुनील कुमार शर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली। 

मुख्यमंत्री ने दी बधाई 




 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई! पूर्ण विश्वास है कि आप सभी 'मोदी की गारंटी' को धरातल पर उतारते हुए 'विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प की सिद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मेरी मंगलमय शुभकामनाएं!

Tags:    

Similar News