SwadeshSwadesh

किसान आंदोलन के समर्थन में सपा निकालेगी ट्रेक्टर रैली

Update: 2021-01-23 13:00 GMT

लखनऊ। केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गए कर्षि संसोधन बिल के विरोध में धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी ने आगामी 26 जनवरी को ट्रैक्टर तिरंगा रैली निकालने का एलान किया है। यह रैली तहसील स्तर पर पूरे उत्तर प्रदेश में निकाली जाएगी।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने प्रेसवार्ता कर बताया कि देश में किसानो के लिए केंद्र सरकार ने काला कानून लागू किया है जिसके विरोध में हजारों किसान दो महीने से ज्यादा धरने पर बैठे हुए है, लेकिन सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों की मांग मानने को तैयार नहीं है। इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी आगामी 26 जनवरी को प्रदेश भर में तहसील स्तर पर ट्रैक्टर तिरंगा रैली निकालेगी। इटावा में भी 26 जनवरी को जनपद की सभी तहसील पर ट्रैक्टर तिरंगा रैली निकाली जाएगी। इस रैली में हजारों सपा कार्यकर्ता शामिल होंगे और किसानों के आंदोलन का समर्थन करेंगे। 

Tags:    

Similar News