लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सपा को बड़ा झटका, विधायक दारा सिंह ने दिया इस्तीफा

दारा सिंह जल्द भाजपा में वापसी करेंगे

Update: 2023-07-15 09:19 GMT

लखनऊ। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी को आज बड़ा झटका लगा है। सपा विधायक दारा सिंह चौहान ने आज विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि वह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते है बता दें कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान वे भाजपा छोड़ सपा में शामिल हो गए थे।  

दारा सिंह चौहान वर्तमान में मऊ की घोसी सीट से विधायक है. उन्हें लेकर लंबे समय से अटकलें लग रही थी की वे जल्द ही भाजपा में वापसी कर सकते है। जिस पर अब मुहर लगा गई है। उनके इस कदम को सपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 

Tags:    

Similar News