SwadeshSwadesh

पेट रोगों में मिट्टी चिकित्सा है वरदान : डॉ.नागेंद्र नीरज

डॉ. नागेंद्र नीरज ने यह भी बताया कि मिट्टी की पट्टी को पेट में रखने से समस्त रोग ठीक हो जाते हैं। कब्ज एवं एसिडिटी खत्म हो जाती हैं।

Update: 2021-05-24 10:23 GMT

लखनऊ:  उत्तरप्रदेश योगासन खेल संघ एवं इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन की राष्ट्रीय व्याख्यान के चौथे दिन के वक्ता पतंजलि योगग्राम, हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नागेंद्र नीरज रहे। उन्होंने बताया कि पेट रोगों का प्रमुख कारण आहार एवं दिनचर्या का असंतुलन है। पेट रोगों से बचाव एवं छुटकारा पाने के लिए हमें अपने दैनिक भोजन में उबली हरी सब्जियां, साग, सलाद, अंकुरित अनाज, चोकर आटे की चपाती को खूब चबाकर खाना चाहिए। दही एवं छाछ का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इनमें अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो पेट के रोगों को ठीक रखते हैं। डॉ. नागेंद्र नीरज ने यह भी बताया कि मिट्टी की पट्टी को पेट में रखने से समस्त रोग ठीक हो जाते हैं। कब्ज एवं एसिडिटी खत्म हो जाती हैं।

इस राष्ट्रीय व्याख्यानमाला में गोविंदनगर के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने भी योग पर अपने अनुभव को व्यक्त करते हुए कहा कि योग और प्राकृतिक चिकित्सा के पालन से उन्हें करोना से बचाव करने में आसानी हुई। उन्होंने बताया कि पतंजलि योगग्राम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नागेंद्र नीरज के सानिध्य में रहकर उन्होंने योग और प्राकृतिक चिकित्सा का विधिवत पालन किया जिससे कि अब वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गए। उनके शरीर में बनी हुई सारी गांठें ठीक हो गईं। अब वह चल और दौड़ भी पा रहे हैं। उन्होंने डॉ. नागेंद्र नीरज, आईएनओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत बिरादर एवं उत्तर प्रदेश योगासन खेल संघ की महासचिव आचार्य विपिन पथिक, आचार्य सोनाली धनवानी को धन्यवाद दिया। इस समाज एवं जनउपयोगी कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस राष्ट्रीय व्याख्यान माला में श्रद्धा सोनकर, अंजली शर्मा, खेल संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय लक्ष्मी जायशवाल, चेयरमैन अशोक सिंह, डॉ.अनंत बिरादर, डॉ. ओम प्रकाश आनंद, डॉ. नन्द लाल जिज्ञासु, पूनम भसीन, डॉ. उर्मिला यादव, अरुण कुमार जय, गणेश देवासी, कानपुर महिला पतंजलि की पूर्व जिला प्रभारी रेखा पालीवाल आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश योगासन खेल संघ के कोषाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि दिनांक 24 मई से को पतंजलि योगग्राम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सरस्वती काला महिलाओं से संबंधित बीमारियों का प्राकृतिक चिकित्सा के द्वारा उपचार विषय पर अपना व्याख्यान देंगे इस सेमिनार में जुड़ने के लिए यूपीवायएसए की वेबसाइट www.upysa.in पर जाकर के संपर्क कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News