SwadeshSwadesh

प्रियंका वाड्रा हुई रिहा, राहुल गांधी संग लखीमपुर के लिए रवाना

Update: 2021-10-06 13:04 GMT

लखनऊ। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नई दिल्ली से लखनऊ पहुंचते ही यूपी पुलिस ने हिरासत में ली गयी महासचिव प्रियंका वाड्रा को रिहा कर दिया। सीतापुर में रिहा हुई प्रियंका और लखनऊ आये राहुल गांधी समेत पांच कांग्रेस नेता लखीमपुर जायेंगे।

बीते 72 घंटों में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सबसे ज्यादा चर्चा में रही और इस दौरान प्रियंका को लखनऊ से लखीमपुर जाते वक्त सीतापुर में पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। प्रियंका को सीतापुर जनपद के पीएसी गेस्ट हाउस में रखा गया था। प्रियंका के बंद रहने के दौरान सत्याग्रह कर झाड़ू लगाने और लखीमपुर के वीडियो को साझा किया गया।

कांग्रेस ने 5 नाम दिए - 

प्रियंका वाड्रा के रिहाई पर कांग्रेस के नेताओं ने प्रश्न चिन्ह भी लगाया और इसी बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आबजर्वर भूपेश बघेल को भी लखनऊ एयरपोर्ट पर रोका गया। जिससे कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी को लखीमपुर मामले में लखनऊ आना पड़ा। बुधवार को अपराह्न बाद लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पहले पुलिस अधिकारियों ने लखीमपुर की परिस्थिति से अवगत कराया और इससे बाद उन्हें वहां ना जाने को कहा। अधिकारियों की बातों को सुनने के बाद राहुल गांधी नहीं माने तो अधिकारियों ने कांग्रेस की ओर से पांच नाम मांगें। 

कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी - 

वही सीतापुर में प्रियंका वाड्रा के रिहा होने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा और उन्होंने गेस्ट हाउस के बाहर जमकर नारेबाजी की। मौके पर मौजूद नेता नसीमुद्दीन सिद्दकी ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का जोश उमंग बढ़ाते हुए नारेबाजी की।

Tags:    

Similar News