प्रियंका गांधी वाड्रा तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची, दिया धरना

Update: 2021-07-16 12:08 GMT

लखनऊ। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची। प्रियंका ने पहले कार्यक्रम में हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इसके बाद प्रियंका ने उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के मुद्दे और बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ मौन व्रत लेते हुए धरना शुरु कर दिया।

जीपीओ पार्क में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था और बीते दिनों हुए पंचायत चुनाव में हुई अराजकता के खिलाफ धरना शुरु कर दिया। प्रियंका मौन व्रत धारण कर बैठ गयी और इससे वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में जोश भर आया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करनी चाही लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को शांत कराया।प्रियंका गांधी के मौन धारण कर धरना शुरु करते ही पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गये। प्रियंका के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, आराधना मिश्रा, नसीमुद्दीन सिद्दकी सहित प्रदेश के कोने कोने से लखनऊ आये प्रमुख नेता बने रहे। 

Tags:    

Similar News