SwadeshSwadesh

मुलायम सिंह की तबीयत बिगड़ने पर लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में कराया भर्ती

Update: 2020-05-07 13:37 GMT

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल मुलायम सिंह यादव की हालत सामान्य है। इस बात की जानकारी लखनऊ में मेदांता अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर राकेश कपूर ने दी। मुलायम की तबीयत बिगड़ने के बाद उनसे मिलने उनके भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के संस्थापक शिवपाल यादव भी पहुंचे।

डॉ. राकेश कपूर ने बताया, 'मुलायम सिंह यादव को तकरीबन 5 दिनों से कब्ज (constipation) की दिक्कत थी। इस वजह से उन्हें बुधवार को मेदांता में भर्ती कराया गया था। एंडोस्कोपी के जरिए उनका उपचार किया गया, जिसके बाद अब उनकी स्थिति सामान्य है। शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।'

मुलायम सिंह यादव बढ़ती उम्र की वजह से आने वाली बीमारियों से पीड़ित हैं। इसके साथ ही उन्हें पेट की दिक्कतों के चलते कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।

Tags:    

Similar News