SwadeshSwadesh

लखनऊ : बसपा नेता व 25 हजार का इनामी विनोद उपाध्याय गिरफ्तार

Update: 2020-07-18 07:31 GMT

लखनऊ। गोरखपुर पुलिस ने शनिवार तड़के लखनऊ के विपुलखण्ड से बसपा नेता और 25 हजार के इनामी विनोद उपाध्याय को गिरफ्तार किया। बसपा नेता उपाध्याय ने गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ा था। उसके ऊपर गोरखपुर और अम्बेडकरनगर में कई अपराधिक मुकदमें xदर्ज हैं।

बसपा नेता विनोद की गिरफ्तारी के बाद गोरखपुर पुलिस उसे बन्द वाहन से लखनऊ से ले गयी। गोरखपुर एसएसपी एस. अनुरुद्ध और उनकी टीम गोरखपुर में ही आगे की कार्रवाही करेगी। वही बसपा नेता उपाध्याय की गिरफ्तारी की सूचना से लखनऊ, गोरखपुर सहित आस-पास के जिलों के बसपा नेताओं में रोष व्याप्त है। 

Tags:    

Similar News