केशव मौर्य बनेंगे एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष!: राज्यपाल आनंदीबेन से मिलने पहुंचे यूपी के उपमुख्‍यमंत्री…

Update: 2025-07-11 11:59 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा फेरबदल जल्द देखने को मिल सकता है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। पार्टी नेतृत्व उन्हें उत्तर प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने की तैयारी कर रहा है।

बताया जा रहा है कि केशव मौर्य शुरू में प्रदेश अध्यक्ष पद संभालने को लेकर इच्छुक नहीं थे, लेकिन हाल ही में दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद उन्होंने अपनी सहमति दे दी है।

सूत्रों के अनुसार, 13 जुलाई के बाद कभी भी भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व उनके नाम की आधिकारिक घोषणा कर सकता है और मनोनयन पत्र जारी किया जा सकता है। यह बदलाव आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। 

Tags:    

Similar News