SwadeshSwadesh

योगी सरकार में हो सकते 3 उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों के नामों पर हुआ मंथन

Update: 2022-03-17 08:48 GMT

लखनऊ। प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी हुई है। योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल के लिए मंत्रिमंडल के गठन पर चर्चाओं का दौर जारी है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, भाजपा के मिशन 2024 को ध्यान में रखते हुए नए मंत्रिमंडल में चेहरे तय हो सकते है  साथ ही मंत्रिमंडल में युवाओं, महिलाओं के साथ अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी।

मंत्रिमंडल के गठन के लिए दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यलाय में बुधवार को लंबी बैठक हुई। जिसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महामंत्री संगठन बीएल संतोष, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, आदि उपस्थित रहे। बताया जा रहा ही की इस बैठक में उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्रियों के नाम तय हुए। सूत्रों की माने तो उप्र के नए मंत्रिमंडल में 3 उपमुख्यमंत्री, करीब दो दर्जन कैबिनेट, 10 से 12 राजमंत्री स्वतंत्र प्रभार और एक दर्जन करीब राज्यमंत्री बनाए जा सकते है।  

सहयोगी दलों को मंत्री पद 

योगी सरकार के पहले कार्यकाल में जिन मंत्रियों का कार्य अपेक्षा अनुरूप बेहतर नहीं था, उनका नए कार्यकाल में पत्ता कट सकता है।  वहीँ सहयोगी दल  निषाद पार्टी और अपना दल (एस) के 2-2 विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी सकती है।  

Tags:    

Similar News