SwadeshSwadesh

मुख्यमंत्री योगी ने लगाया जनता दरबार, सुनी समस्याएं,

Update: 2021-03-12 12:52 GMT

लखनऊ।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर स्थित हिन्दू सेवाश्रम में सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने फरियादियों को समस्या के समाधान का भरोसा दिलाते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का निस्तारण शीघ्र हो और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

जनता दरबार में दो सौ से अधिक लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री एक-एक कर लोगों से मिलते रहे। सबकी समस्याएं सुनी तथा हर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इस बार भी अधिकतर मामले कानून और जमीन से जुड़े हुए थे। फरियादी अपनी फरियाद लेकर देर रात से ही अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसमें बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और बच्चे भी शामिल थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने थानों की कार्य पद्धति पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि थानों पर ही समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए। वहीं पर उनका निस्तारण किया जाए।

Tags:    

Similar News