SwadeshSwadesh

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर हमला अक्षम्य और निंदनीय : योगी आदित्यनाथ

Update: 2020-12-10 11:32 GMT

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले की निंदा करते पर गहरा विरोध जताया है।  इसे अक्षम्य बताते हुए कठोरतम कार्रवाई की मांग की है।

मुख्यमंत्री ने कहा की  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर हुआ ये हमला अक्षम्य और निंदनीय है। ये हमला तृणमूल कांग्रेस की आगामी चुनावों में संभावित हार से उपजी हताशा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह घटना लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली है, दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए।वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ममता बनर्जी जी आप हिंसा के सहारे और तृणमूल कांग्रेस के गुंडों के बल पर भाजपा के विजय रथ को पश्चिम बंगाल में नहीं रोक पाओगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ता जनता के आशीर्वाद से कमल खिलायेंगे खुशहाली लायेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के काफिले पर हुआ हमला -

बता दें की पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता में हैं। यहां वह कई राजनीतिक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। इसी दौरान डायमंड हार्बर जाते वक्त जेपी नड्डा के काफिले पर पथराव किया गया। टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला करने का आरोप लगाया गया है। इस हमले में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय की कार पर भी पथराव किया गया। लेकिन, वह बाल-बाल बच गए। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वह इस हमले में घायल हो गए। पार्टी अध्यक्ष की कार पर भी हमला किया गया। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। 

Tags:    

Similar News